राधिका मर्चेंट की 1 करोड़ की घड़ी ने खींचा ध्यान! नीता, ईशा और श्लोका के ग्लैमरस लुक ने मचाई हलचल
अंबानी परिवार की महिलाओं का फैशन हमेशा से चर्चा में रहता है। लग्जरी, एलिगेंस और ट्रेंड का खूबसूरत मेल उनके हर लुक में देखने को मिलता है। हाल ही में मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के फैशन लेबल के 40 साल पूरे होने के मौके पर भी अंबानी परिवार की महिलाओं का शानदार अंदाज देखने को मिला।
इवेंट में नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी और दोनों बहुओं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट के साथ पहुंचीं। चारों ने अबू जानी और संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे। जहां नीता अंबानी लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं, वहीं श्लोका, राधिका और ईशा ने भी अपने-अपने अंदाज से खूब ध्यान खींचा।
लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं नीता अंबानी
नीता अंबानी ने इस खास मौके के लिए लाल रंग की खूबसूरत साड़ी चुनी। साड़ी के चौड़े बॉर्डर और पल्लू पर डार्क रेड टोन में जियोमेट्रिक पैटर्न का काम किया गया था, जो पूरे आउटफिट को रिच और रॉयल लुक दे रहा था।
उन्होंने इसे फुल स्लीव्स वाले मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया। ब्लाउज की स्लीव्स पर नेट डिटेलिंग और कटआउट पैटर्न ने उनके लुक में मॉडर्न टच जोड़ा। ओपन पल्लू ड्रेप, सॉफ्ट वेवी हेयर और सटल मेकअप के साथ नीता अंबानी का पूरा लुक बेहद एलिगेंट नजर आया।
डायमंड जूलरी ने बढ़ाई खूबसूरती
नीता अंबानी के लुक की खासियत सिर्फ उनकी साड़ी नहीं थी, बल्कि उनकी जूलरी ने भी खूब ध्यान खींचा। उन्होंने पीयर-ड्रॉप शेप के खूबसूरत डायमंड ईयररिंग्स पहने थे, जिनमें येलो डायमंड की डिटेलिंग नजर आई।
इसके साथ उन्होंने बड़ा येलो डायमंड पेंडेंट, स्टाइलिश रिंग और लाल बिंदी कैरी की। उनकी जूलरी ने लाल साड़ी के साथ मिलकर पूरे लुक को बेहद रॉयल बना दिया।
श्लोका मेहता का ऑफ-व्हाइट लुक भी रहा खास
अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने ऑफ-व्हाइट शेड का एम्ब्रॉयडर्ड आउटफिट पहना था। उनके टॉप पर गोल्डन और सेक्विन वर्क से खूबसूरत पैटर्न तैयार किया गया था।
हाफ स्लीव्स वाले टॉप के साथ उन्होंने फ्लेयर्ड प्लाजो पैंट्स पहनीं, जिन पर आइवरी टोन की टोन-ऑन-टोन एम्ब्रॉयडरी और गोल्डन डिटेलिंग थी। मैचिंग दुपट्टे को प्लीट्स के साथ हाथों पर कैरी करके उन्होंने लुक को और ग्रेसफुल बनाया।
एमराल्ड जूलरी से दिया रॉयल टच
श्लोका ने अपने ऑफ-व्हाइट आउटफिट के साथ एमराल्ड जूलरी चुनी। स्टेटमेंट ईयररिंग्स और खूबसूरत कंगनों ने उनके लुक में रॉयल टच जोड़ दिया। सॉफ्ट वेवी हेयर और ग्लोइंग मेकअप के साथ उनका लुक काफी एलिगेंट लगा।
इवेंट में नीता अंबानी और श्लोका की बॉन्डिंग भी देखने को मिली। दोनों साथ में बेहद खूबसूरत नजर आईं।
राधिका मर्चेंट का वाइन शेड आउटफिट रहा स्टाइलिश
अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने डीप पर्पल और वाइन शेड का स्कर्ट-टॉप सेट पहना। उनके आउटफिट पर ऑफ-व्हाइट थ्रेड और व्हाइट पर्ल्स से बारीक एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जिसने पूरे लुक को ट्रेडिशनल और विंटेज टच दिया।
फुल स्लीव्स वाले पेपलम टॉप में यू-शेप नेकलाइन और वेस्ट पर फिटेड सिल्हूट नजर आया। वहीं, स्कर्ट पर फ्लोरल और लीफ पैटर्न की एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जिसने आउटफिट को और रिच बना दिया।
जूलरी से लेकर बैग तक, हर चीज रही खास
राधिका ने अपने लुक को डायमंड और एमराल्ड जूलरी के साथ कंप्लीट किया। उन्होंने ब्लैक बैंड वाला चोकर पहना, जिसमें एमराल्ड पेंडेंट और डायमंड डिटेलिंग थी। इसके साथ मैचिंग एमराल्ड-डायमंड ईयररिंग्स और रिंग भी पहनी।
हाफ-पिनअप हेयरस्टाइल, सटल मेकअप और सिल्वर ग्लिटरी मिनी बैग ने उनके पूरे लुक को ग्लैमरस बना दिया।
राधिका की लग्जरी वॉच ने खींचा ध्यान
राधिका के लुक में सबसे ज्यादा चर्चा उनकी लग्जरी वॉच की रही। उन्हें Patek Philippe Twenty-4 Haute Joaillerie वॉच पहने देखा गया। रिपोर्ट्स में इसकी कीमत करीब 1.51 करोड़ रुपये बताई गई है।
वॉच में 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड केस के साथ डायमंड और एमराल्ड की शानदार डिटेलिंग दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें बड़ी संख्या में डायमंड और एमराल्ड का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से यह उनकी पूरी स्टाइलिंग का खास आकर्षण बन गई।
ईशा अंबानी भी स्कर्ट-टॉप में दिखीं ग्लैमरस
ईशा अंबानी ने भी स्कर्ट-टॉप का स्टाइलिश कॉम्बिनेशन चुना। उनका स्लीवलेस टॉप वी-नेकलाइन और कमर पर फिटेड डिजाइन के साथ तैयार किया गया था, जिस पर बारीक एम्ब्रॉयडरी नजर आई।
स्कर्ट पर हैवी टेक्सचर वाला वर्क उनके लुक को ग्लैमरस बना रहा था। उन्होंने इसे डायमंड और पर्ल्स से सजे स्टेटमेंट चोकर, मिनिमल ब्रेसलेट और स्ट्रैपी हील्स के साथ स्टाइल किया।
ओपन हेयर और सॉफ्ट मेकअप ने उनके लुक को सिंपल लेकिन एलिगेंट बनाए रखा।
नीता अंबानी ने लूटी सारी लाइमलाइट
चारों महिलाओं ने अपने-अपने अंदाज में फैशन का जलवा दिखाया, लेकिन लाल साड़ी में नीता अंबानी का लुक सबसे ज्यादा अलग नजर आया। ट्रेडिशनल साड़ी, शानदार डायमंड जूलरी और उनकी एलिगेंट स्टाइलिंग ने उन्हें इवेंट की खास लाइमलाइट में ला दिया। वहीं, राधिका की करोड़ों की लग्जरी वॉच भी फैशन लवर्स के बीच चर्चा का विषय बन गई।