×

सिर्फ दो मिनट में बिना UAN नंबर के भी चेक कर पाएंगे अब अपना पीएफ बैलेंस, ये रहा सबसे आसान तरीका

 

 हर कोई सेवानिवृत्ति की योजना बनाता है। नौकरी करते समय पर्याप्त बचत करना चाहते हैं, ताकि नौकरी के बाद किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। कर्मचारी भविष्य निधि इसी से संबंधित है। जिसे हम संक्षेप में पीएफ कहते हैं। यह तो सभी जानते हैं कि नौकरी के बाद और किसी भी आपात स्थिति में पीएफ का पैसा बहुत काम आता है। आज हम आपके लिए इससे जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। जिसमें हम आपको बताएंगे कि आप बिना यूएएन नंबर के भी अपना पीएफ बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं।

जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया

1. सबसे पहले ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाएं

2. ईपीएफ बैलेंस जानने के विकल्प पर क्लिक करें

3. epfoservices.in/epfo/ पेज पर सदस्य शेष जानकारी पर क्लिक करें

4. आप जिस राज्य में रहते हैं उसके बारे में जानकारी प्रदान करें

5. पीएफ में पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें, ओटीपी प्राप्त होने के बाद कैप्चा पर क्लिक करें।

6. सब कुछ हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें, इससे आपको पीएफ का बैलेंस पता चल जाएगा।

अगर आप यूएएन नंबर भूल गए हैं तो इन चरणों का पालन करें

1. अपना यूएएन नंबर जानने के लिए सबसे पहले आपको ईपीएफओ की वेबसाइट कर्मचारी भविष्य निधि संगठन पर जाना होगा।

2. इसके बाद सर्विसेज सेक्शन में कर्मचारियों के विकल्प पर जाएं।

3. इसके बाद सबसे नीचे सर्विसेज सेक्शन में मेंबर यूएएन सर्विस पर क्लिक करें।

4. इसके बाद Know your UAN पर जाएं।

5. वहां आपसे मोबाइल नंबर के साथ कैप्चा मांगा जाएगा।

6. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, उसके बाद एक बार फिर कैप्चा डालें।

7. वेरिफिकेशन के बाद वहां अपना नाम, जन्मतिथि के साथ आधार डिटेल्स दें।

8. यह सब डालने के बाद आपको आपका यूएएन नंबर बता दिया जाएगा। और आप लॉग इन कर सकते हैं.