☰
×

Navratri Garba Styling Tips: पुरानी साड़ी और दुपट्टे से मिनटों में बनाएं डांडिया स्पेशल एथनिक ऑउटफिट

 

शारदीय नवरात्रि शुरू होते ही गरबा और डांडिया नाइट्स की तैयारियां भी तेज हो जाती हैं। इन आयोजनों में खासतौर पर लड़कियों और महिलाओं के बीच ट्रेडिशनल आउटफिट पहनने का क्रेज देखने को मिलता है। रंग-बिरंगे घाघरा-चोली, चनिया चोली, दुपट्टे और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी से गरबा लुक को खास बनाया जाता है।लेकिन हर बार गरबा नाइट के लिए नया आउटफिट खरीदना जरूरी नहीं है। अगर आपकी अलमारी में पहले से कुर्ती, लॉन्ग स्कर्ट, साड़ी, दुपट्टा या कोई फ्यूजन आउटफिट रखा है तो थोड़ी सी क्रिएटिविटी के साथ उसे गरबा लुक में बदला जा सकता है। इससे आपका बजट भी बचेगा और पुराना आउटफिट भी बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएगा।

कुर्ती से तैयार करें ट्रेडिशनल गरबा लुक

अगर आपके पास मिरर वर्क, एंब्रॉयडरी या किसी ब्राइट कलर की कुर्ती है तो उसे लॉन्ग स्कर्ट या फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं।इसके साथ कॉन्ट्रास्टिंग दुपट्टा और ऑक्सीडाइज्ड झुमके, नेकलेस या चूड़ियां पहनें। कमर पर ट्रेडिशनल बेल्ट या कमरबंद लगाने से लुक को और आकर्षक बनाया जा सकता है।

पुरानी साड़ी को दें गरबा वाला ट्विस्ट

अलमारी में रखी कोई प्रिंटेड या ट्रेडिशनल साड़ी भी गरबा नाइट के लिए शानदार आउटफिट बन सकती है। साड़ी को हमेशा की तरह पहनने के बजाय थोड़ा अलग तरीके से ड्रेप करें।अगर साड़ी का प्रिंट गुजराती या ट्रेडिशनल पैटर्न वाला है तो यह गरबा वाइब को और बेहतर कर सकता है। कमर पर ट्रेडिशनल कमरबंद या स्टाइलिश बेल्ट लगाकर पूरे लुक को मॉडर्न टच दिया जा सकता है।

लहंगे की जगह पहनें लॉन्ग स्कर्ट

अगर आपके पास घाघरा नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। वार्डरोब में मौजूद फ्लेयर्ड या प्रिंटेड लॉन्ग स्कर्ट को गरबा आउटफिट की तरह स्टाइल किया जा सकता है।इसके साथ शॉर्ट कुर्ती, क्रॉप टॉप या ट्रेडिशनल ब्लाउज पहनें। ऊपर से रंगीन दुपट्टा कैरी करें। अगर स्कर्ट पर पहले से प्रिंट या एंब्रॉयडरी है तो हल्की ज्वेलरी के साथ भी खूबसूरत लुक तैयार हो सकता है।

दुपट्टे से बनाएं धोती स्टाइल आउटफिट

अगर आपके पास कोई लंबा और चौड़ा दुपट्टा है तो उसे अलग तरीके से ड्रेप करके धोती स्टाइल लुक भी बनाया जा सकता है।इसके लिए दुपट्टे को बीच से मोड़कर कमर के आसपास व्यवस्थित करें और सामने की तरफ प्लीट्स बनाएं। प्लीट्स को सेफ्टी पिन से सुरक्षित किया जा सकता है। इसके बाद दुपट्टे के बचे हुए हिस्से को पैरों के बीच से पीछे की ओर ले जाकर टक करें, जिससे धोती जैसा शेप तैयार हो सके।इसके साथ शॉर्ट कुर्ती, क्रॉप टॉप या ट्रेडिशनल ब्लाउज पहनकर फ्यूजन गरबा लुक तैयार किया जा सकता है।

ज्वेलरी से पूरा करें गरबा लुक

गरबा आउटफिट में सिर्फ कपड़े ही नहीं, बल्कि एक्सेसरीज भी काफी अहम होती हैं। ऑक्सीडाइज्ड झुमके, चोकर, रंगीन चूड़ियां, बाजूबंद और ट्रेडिशनल कमरबंद आपके लुक को और निखार सकते हैं।बालों में गजरा या ट्रेडिशनल हेयर एक्सेसरी लगाकर भी लुक को अलग अंदाज दिया जा सकता है।

हर बार नया आउटफिट खरीदना जरूरी नहीं

गरबा नाइट के लिए स्टाइलिश दिखने के लिए हर बार नया घाघरा-चोली खरीदना जरूरी नहीं है। अपनी अलमारी में मौजूद पुराने कपड़ों को अलग-अलग तरीके से मिक्स एंड मैच करके कई नए लुक तैयार किए जा सकते हैं।थोड़ी सी क्रिएटिविटी, सही ज्वेलरी और बेहतर कलर कॉम्बिनेशन के साथ आपका पुराना आउटफिट भी गरबा नाइट के लिए बिल्कुल नया और स्टाइलिश नजर आ सकता है।