×

Diwali 2023 पर बनायें ये रंगोली की खूबसूरत डिज़ाइन 

 

लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क, आज दिवाली है. इस अवसर पर घर-आंगन को खूबसूरत रंगोली से सजाया जाता है. आप इस दिवाली अपने आंगन, घर के प्रवेश द्वार में रंगोली बनाना चाहती हैं तो यहां देखें आसान, खूबसूरत और ट्रेंडी रंगोली डिजाइन.

फूलों वाली रंगोली

इस दिवाली रंगाें का इस्तेमाल करके ऐसी फूलों वाली रंगोली डिजाइन अपने घर में कहीं भी बना सकती हैं. अपने मनपसंद रंगों से ऐसी रंगोली बनायें.

मोर डिजाइन वाली रंगोली

दिवाली पर मोर डिजाइन वाली रंगोली बनायें. ऐसे डिजाइन देखने में बहुत ही आकर्षक लगते हैं.

गोल डिजाइन रंगोली

दिवाली पर रंगोली के ये गोल डिजाइन आपके घर-आंगन में खूब फबेंगे. ये डिजाइन ट्राई कर सकते हैं.

हैप्पी दिवाली रंगोली डिजाइन

इस दिवाली आप ये डिजाइन भी तरह कर सकते हैं. इसे बनाना काफी आसान है.

लक्ष्मी मां के चरण वाली रंगोली

इस दिवाली आप घर में तरह-तरह के रंगोली डिजाइन बना सकते हैं. लेकिन रंगोली में लक्ष्मी मां के चरण बनाना दिवाली के मौके पर बेहद शुभ माना जाता है.