कम बजट में हैवी गोल्ड इयररिंग्स जैसा लुक! सोने के इन 7 फैंसी झुमका डिज़ाइन्स से लें बेहतरीन आइडिया
अगर आप रोजाना पहनने के लिए सोने के इयररिंग्स खरीदने का प्लान बना रही हैं, तो इस बार पुराने और एक जैसे डिजाइन्स से थोड़ा हटकर कुछ ट्रेंडी ट्राई कर सकती हैं। आजकल लाइटवेट गोल्ड झुमकों के कई ऐसे डिजाइन बाजार में मौजूद हैं, जो देखने में स्टाइलिश होने के साथ-साथ पहनने में भी काफी आरामदायक होते हैं।इन झुमकों की खासियत यह है कि इनका डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का अच्छा कॉम्बिनेशन देता है। इन्हें आप रोजाना सूट, साड़ी या किसी एथनिक आउटफिट के साथ आसानी से पहन सकती हैं। अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है, तो हल्के वजन वाले ये डिजाइन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।
छोटे झुमके वाला क्लासी डिजाइन
डेली वियर के लिए छोटे साइज के झुमके काफी पसंद किए जाते हैं। इस डिजाइन में ऊपर सिंपल बाली दी गई है, जबकि नीचे छोटा-सा झुमका लटकता हुआ नजर आता है। झुमके में लगे छोटे स्टोन इसे और खूबसूरत बनाते हैं।यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए खासतौर पर अच्छा है, जिन्हें ज्यादा भारी जूलरी पसंद नहीं आती। इसे ऑफिस से लेकर रोजमर्रा के ट्रेडिशनल लुक तक के साथ कैरी किया जा सकता है।
ट्रेडिशनल लुक पसंद है तो ये डिजाइन देखें
अगर आपको सोने के झुमकों में पारंपरिक अंदाज पसंद है, तो घुंघरू डिटेलिंग वाला डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें ऊपर फ्लोरल पैटर्न वाला स्टड और नीचे छोटे-छोटे घुंघरू दिए गए हैं।
यह डिजाइन साड़ी और सूट दोनों के साथ खूबसूरत लगेगा। हल्का वजन होने की वजह से इसे लंबे समय तक पहनना भी आसान रहेगा।
कुछ यूनिक पहनना है तो चांद वाला झुमका
अगर आप आम झुमकों से अलग कोई डिजाइन चाहती हैं, तो चांद पैटर्न वाला इयररिंग ट्राई किया जा सकता है। इसमें फ्लोरल स्टड के नीचे चांद जैसी डिजाइन दी गई है और उसके साथ छोटी-छोटी लटकन जोड़ी गई हैं।
यह डिजाइन ट्रेडिशनल आउटफिट में मॉडर्न टच जोड़ता है। किसी फंक्शन या छोटे पारिवारिक कार्यक्रम के लिए भी इसे पहना जा सकता है।
लाइटवेट लेकिन दिखे थोड़ा हैवी
कुछ महिलाओं को ऐसे इयररिंग्स पसंद आते हैं जो वजन में हल्के हों, लेकिन देखने में थोड़ा रिच और हैवी लुक दें। ऐसे में बड़े झुमके वाला स्टोन वर्क डिजाइन पसंद किया जा सकता है।
इसमें झुमके के साथ बाली पर भी स्टोन वर्क दिया गया है, जिससे पूरा इयररिंग ज्यादा एलिगेंट दिखाई देता है। खास बात यह है कि डिजाइन देखने में हैवी होने के बावजूद इसे लाइटवेट कैटेगरी में रखा जा सकता है।
ऑफिस वियर के लिए हटके डिजाइन
ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए भी कुछ ऐसे झुमके हैं जिनमें ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों का टच मिलता है। इनका डिजाइन बहुत ज्यादा भड़कीला नहीं होता, इसलिए इन्हें एथनिक कुर्ती, सूट या साड़ी के साथ आसानी से पहना जा सकता है।
ऐसे इयररिंग्स बिना ज्यादा जूलरी पहने भी पूरे लुक को स्टाइलिश बना देते हैं।
बाली और छोटे झुमके का कॉम्बिनेशन
अगर आपको बाली और झुमके दोनों पसंद हैं, तो इनके कॉम्बिनेशन वाला डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। कुछ डिजाइन्स में बाली को एकदम प्लेन रखा गया है, जबकि कुछ में बारीक काम और स्टोन वर्क किया गया है।
नीचे लगी छोटी-सी लटकन इन इयररिंग्स को खूबसूरत फिनिश देती है। डेली वियर और ऑफिस लुक के लिए इस तरह के सिंपल डिजाइन काफी अच्छे लग सकते हैं।
खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
गोल्ड इयररिंग्स खरीदते समय सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि वजन, हॉलमार्क, शुद्धता और मेकिंग चार्ज भी जरूर चेक करें। अगर इन्हें रोज पहनना है तो बहुत भारी डिजाइन के बजाय हल्के और आरामदायक इयररिंग्स चुनना ज्यादा सुविधाजनक रहेगा।
इस तरह आप कम वजन में ऐसा गोल्ड झुमका चुन सकती हैं, जो रोजमर्रा के साथ-साथ ट्रेडिशनल मौकों पर भी आपके लुक को खूबसूरत बना सके।