×

अगर आपके साथ भी हो रहे हैं ये 5 अजीब बदलाव तो समझिए बुरा समय नजदीक है, वीडियो में जानिए बचने के उपाय

 

सुख और दुख दोनों ही जीवन के साथी हैं। ऐसा कहा जाता है कि हर व्यक्ति के जीवन में अच्छा और बुरा समय आता है। हालांकि, कोई भी समय लंबे समय तक नहीं रहता। लेकिन, ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे संकेत हैं जो यह बता सकते हैं कि बुरा समय कब आने वाला है। आइए जानते हैं बुरा समय आने से पहले क्या संकेत मिलते हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/K-gyz9D_qLE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/K-gyz9D_qLE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="गरुड़ पुराण के अनुसार अच्छा वक्त आने से पहले मिलते हैं ये 8 संकेत। सकारात्मक संकेत | Garud Puran |" width="696">
तुलसी के पौधे का सूखना
अगर आपके घर में तुलसी का पौधा अचानक सूखने लगे तो आप समझ जाइए कि आपका बुरा समय शुरू होने वाला है। तुलसी का सूखना इस बात का संकेत है कि आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

घर में काले चूहों का आना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के घर में अचानक बहुत सारे काले चूहे बड़ी संख्या में आने लगें। यह इस बात का संकेत है कि भविष्य में आप पर कोई बड़ी विपत्ति आने वाली है।

सोने की वस्तु खोना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोने की वस्तु खोना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर सोना खो जाए तो घर में नकारात्मकता आने लगती है। दरअसल, सोना सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। अगर आपका सोना खो जाए तो घर में नकारात्मकता आती है।

हाथ से घी गिरना
अगर आपके हाथ से घी का डिब्बा गिर जाए और वो घी पूरे फर्श पर फैल जाए तो ये इस बात का संकेत है कि आपका बुरा समय आ सकता है।

छिपकलियों का लड़ना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर घर में छिपकलियां लड़ती हैं तो इसे भी अशुभ माना जाता है। ये भी बुरे समय के आने का संकेत है।

आरती का दीपक बुझना
कहते हैं कि घर में आरती करना बहुत सकारात्मक माना जाता है। लेकिन, अगर आपके साथ ऐसा बार-बार हो रहा है तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। ये इस बात का संकेत है कि आपका बुरा समय शुरू होने वाला है।

बुरे संकेत आने पर करें ये उपाय
आपको सलाह दी जाती है कि मन में बहुत ज्यादा नकारात्मकता रखने की जरूरत नहीं है। ऐसे संकेत दिखने पर नारायण कवच का पाठ करें। साथ ही, नियमित रूप से गाय को रोटी देना शुरू करें। ऐसा करने से आपको काफी हद तक मदद मिल सकती है।