×

जो पुरुष स्टैमिना बरकरार रखना चाहते हैं वह ये गलतियां बिल्कुल भी न करें

 
जयपुर, दोस्तों हर व्यक्ति का यह सपना होता है कि वह स्वस्थ रहे। लेकिन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्टेमिना की बहुत जरूरत पड़ती है। शरीर को मजबूत बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। साथ हमे शरीर मे ताकत बढ़ाने के लिए बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल को छोड़ना पड़ेगा। कई बार हमारे अंदर ऐसी आदते होती है जिनकी वजह से हमारा शरीर आएदिन कमजोर होता चला जाता है। हम चलाकर ऐसा कुछ नहीं करते लेकिन बिगड़ी हुई आदतों की वजह से हमरे शरीर मे ताकत नहीं आती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बात रहे है कि कैसे अपनी आदतों मे बदलाव करके हम स्वस्थ रह सकते है। आइए जानते है इन बदलावों के बारे में…..
 कम सोना – भरपूर नींद सोना हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि कम नींद से शरीर में ऊर्जा का लेवल कम हो जात है। नेशनल स्लिप फाउंडेशन के शोधकर्ताओं ने अपने रिसर्च के बाद यह माना कि आवश्यकता से कम नींद सोने पर शरीर की ताकत कम होती है। इसलिए हमे भरपूर नींद लेनी चाहिए।
 तनाव मे रहना – चिकित्सकों के अनुसार लंबे  समय तक तनाव मे रहने से भी शरीर का स्टेमिना कम होता है. क्योंकि तनाव की वजह से हमारे शरीर में कॉर्टिसोल नामक हार्मोंस का स्त्राव होता है। जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जाना चाहिए। जिससे वह खुश रह सके।
 व्यायाम नहीं करना – लोगों का सोचना है कि व्यायाम से शरीर पर कोई खास असर नहीं पड़ता है लेकिन अगर आप भी ऐसा सोचते है तो यह बहुत गलत होगा। क्योंकि रोजाना व्यायाम करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता  काफी हद तक बढ़ जाती है। इसके लिए कम से कम आधा घंटे तक वेट लिफ्टिंग या फिर रंनिंग जरूर करे। कुछ दिनों में शरीर मे कई सारे बदलाव दिखाई देने लगेंगे।
 गलत खान पान – जो भी चीज हमे खाते है उसका सबसे अधिक शरीर पर प्रभाव पड़ता है। अगर हम दिन मे कोई तली भुनी हुई चीज का सेवन करते है। तो हमारे शरीर पर बहुत गलत असर डालती है। जिसका आगे चलकर हमें गंभीर परिणाम उठाना पड़ता है। शरीर की ताकत को बनाए रखने के लिए हमेशा संतुलित भोजन ही काम में ले।