×

Home Remedies: बिना किसी झंझट के बंद किचन सिंक को साफ करने के 3 आसान और असरदार घरेलू उपाय

 

किचन में बर्तन धोते समय सिंक में पानी रुक जाना एक आम समस्या है। कई बार पानी बिल्कुल नहीं निकलता, तो कभी बहुत धीरे-धीरे नीचे जाता है। सिंक की पाइप में जमा गंदगी और चिकनाई इसकी बड़ी वजह हो सकती है।

अगर आपके किचन सिंक में भी बार-बार पानी अटकता है, तो मास्टरशेफ पंकज भदौरिया का बताया यह आसान घरेलू नुस्खा आजमा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ बेकिंग सोडा, नींबू का रस और सफेद सिरके की जरूरत होगी।

Kitchen Sink की ब्लॉकेज कैसे दूर करें?

सबसे पहले सिंक में करीब 1/4 कप बेकिंग सोडा डालें। इसके बाद इसमें 1/4 कप नींबू का रस डालकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें।

15 मिनट बाद सिंक में आधा कप सफेद सिरका डालें। सिरका डालते ही पाइप के अंदर झाग और बुलबुले बनने लगेंगे। जब झाग बैठ जाए, तब सिंक में एक जग गर्म पानी डाल दें।

कैसे काम करता है यह नुस्खा?

बेकिंग सोडा, नींबू का रस और सफेद सिरका पाइप में जमा गंदगी और चिकनाई को ढीला करने में मदद करते हैं। इसके बाद गर्म पानी ढीली हुई गंदगी को बहाने में मदद करता है। इससे सिंक की ब्लॉकेज के साथ-साथ पाइप से आने वाली बदबू भी कम हो सकती है।

अगर ब्लॉकेज बहुत ज्यादा है या यह तरीका काम नहीं करता, तो प्लंबर की मदद लेना बेहतर रहेगा।

सिंक को जाम होने से कैसे बचाएं?

  • सिंक में चाय की पत्ती, खाने के टुकड़े और अन्य ठोस चीजें न जाने दें।
  • बर्तन धोने से पहले उनमें बचा खाना कूड़ेदान में डाल दें।
  • ज्यादा चिकनाई वाले बर्तन धोने के बाद गर्म पानी से सिंक को अच्छी तरह साफ करें।
  • सिंक की जाली और आसपास के हिस्से को नियमित रूप से साफ करते रहें।
  • तेल और ज्यादा चिकनाई सीधे सिंक में डालने से बचें।