×

दवाओं से ज्यादा लाभकारी है मखाना, इन बीमारियों में देता है राहत

 

आप शायद ना जानते हों कि मखाने को देवताओं का भोजन कहा गया है। काफी बार पूजा एवं हवन में भी यह काम आता है। मखाना को आर्गेनिक हर्बल भी कहते हैं क्योंकि यह बिना किसी रासायनिक खाद या कीटनाशी के उपयोग के उगाया जाता है। अक्सर लोग मखाने को खीर के रूप में या फिर नमक में भून कर भी खाते हैं। इसके अलावा मखानों का नियमित सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और हमारा शरीर सेहतमंद रहता है। मखाना स्वास्थ से सम्बन्धित परेशानियों के लिए अमृत से कम नहीं है।

  • मखाने में कैलोरी, वसा और सोडियम कम होती है इसीलिए इसे किसी भी वक़्त खाया जा सकता है। यही नहीं इसे खाने से पेट भी जल्दी भरता है। जिससे भूख कम लगती है।
  • इसमें कम सोडियम होता है लेकिन पोटेशियम और मैग्नीशियम इसमें अच्छी मात्रा में पाया जाता है। तो जिन्हें ब्लड प्रेशर की शिकायत वाले मखाना खा सकते हैं।
  • मखाने में कैल्शियम पाया जाता है जो आपकी हड्डी और दांत के लिए फायदेमंद होता है।
  • मखाने में एस्ट्रिंजेंट होता है जो किडनी की बीमारी से बचता है।
  • वजन कम करने के लिये अच्‍छा जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए मखाना किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें वसा नहीं होती है साथ ही इसे खाने से पेट भी भर जाता है। तो भूख भी कम लगती है।
  • मखाना एंटी-एजिंग के साथ एंटी-आक्सीडेट से भी भरपूर होता हैं जो उम्र को रोकने में सहायता करता है। जिस वजह से आप लंबे समय तक जवां बने रहते हो। झुर्रियां और बालों का सफेद होना भी मखाने से कम हो जाते हैं।
  • रात को दूध में मखाने डालकर खाने से आपको अच्छी नींद आती है। यह शरीर की कमजोरी को दूर करता है साथ ही तनाव को भी खत्म कर देता है।
  • कॉफी की लत छुड़ाए अगर आपको कॉफी पीने की लत लगी हुई है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो मखाने का सेवन करना फायदेमंद रहेगा।