×

क्या आप जानते हैं प्याज के रस के इन अनोखे फायदों के बारे में, यहाँ जाने 

 

 लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क,   प्याज में न जाने कितनी ही बीमारियों का इलाज छिपा है। यह हरा हो, लाल हो या फिर सफेद सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं। गर्मियों में कच्चे प्याज का अधिक से अधिक सेवन करने से लू से बचा जा सकता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट तथा मिनरल्स होते हैं।इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स व विटमिंस में कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, कैरोटिन, थियामीन, राइबोफ्लेविन व नियासिन शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढाते हैं। एक शोध से पता चला है कि प्याज खाने वाले लोगों में पेट के कैंसर का खतरा कम हो जाता है। प्याज में मौजूद मैग्नीशियम आंतों, दिल, दिमाग, आंखों व बालों के लिए गुणकारी बताया गया है। तो आईये आज हम आपको प्याज के फायदो के बारे में बता रहे हैं ......

जो लोग गुर्दे या गॉल ब्लैडर की पथरी से परेशान होते हैं उनके लिए प्याज किसी वरदान से कम नहीं है। यह न सिर्फ गॉल ब्लैडर की पथरी को दूर करता है बल्कि पेट को भी साफ रखता है। पथरी को निकालने में प्याज का रस काफी प्रभावी होता है। प्याज के रस में चीनी मिलाकर शरबत की तरह पीने से पथरी बाहर निकल जाती है।प्याज हमारे मस्तिष्क को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। इसमें पाए जाते वाले कई प्रकार के मिनरल्स दिमाग में पहुंचने वाले वायरस को खत्म करने में सहायक होते हैं। ऐसा इसकी गंध में पाए जाने वाले यौगिक के कारण होता है। साथ ही यह दिमाग की कोशिकाओं को लचीला भी बनाता है।

प्याज खाने से नींद बेहतर आती है। प्याज में मौजूद क्वाजिटिन यौगिक दर्द, अवसाद व चिंता को कम करता है। कच्चे प्याज का सैलेड रोजाना खाने से पर्याप्त नीद आती है।
कच्चा प्याज नियमित रूप से खाने से लू नहीं लगती। साथ ही धूप में बाहर जाते समय अपने साथ अगर प्याज रखा जाए तो लू नहीं लगती। ये बॉडी में नमी का संतुलन भी बनाए रखता है।प्याज काटते समय आंखों से आंसू टपकते हैं, ऐसा प्याज में मौजूद सल्फर की वजह से होता है। इस सल्फर में एक तेल मौजूद होता है, जो कि एनीमिया को ठीक करने में सहायक होता है। खाना पकाते समय यही सल्फर जल जाता है, इसलिए ऐसे में कच्चा प्याज खाना चाहिए।