×

मोती जैसे दांत पाने के लिए डॉक्टर का इलाज नहीं, अपनाएं ये टिप्स

 

आपके दांत चाय, कॉफी, सिगरेट, एंटीबायोटिक या आनुवांशिक कारकों के नियमित उपभोग के कारण पीले हो सकते हैं। अक्सर देखा जाता है कि दांत पीले होने के बाद सब लोग डॉक्टर के पास भागते हैं। लेकिन कभी-कभी डॉक्टर के पास जाकर चक्कर काटने से हर व्यक्ति की समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। जाहिर है कि दांतों की चमकाने के लिए बार-बार इस प्रक्रिया से गुजरने से आपके दांतों में सेंस्टिविटी हो सकती है। इसलिए अब आपको कुछ घरेलू उपायों का जरूरत है जिनके जरिये आप अपने दांतों को मोती जैसा सफेद कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा

दांतों को साफ करके पीले दांतों से छुटकारा पाने के लिए यह सबसे अच्छा श्रोत है। इसके सेवन के लिए बेकिंग सोडा का आधा चम्मच लें और इसे टूथपेस्ट में मिलाकर इससे ब्रश करें। इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार दोहराएं। आप इसे टूथपेस्ट के साथ भी जोड़ सकते हैं और अपने दांतों पर लागू कर सकते हैं। अब इसे एल्यूमीनियम पन्नी से कवर करके 10 मिनट बाद धो लें। अच्छे परिणाम के लिए सप्ताह में दो बार दोहराएं।

संतरे के छिलके

पीलेपन को कम करने के लिए आपको अपने दांतों को नियमित रूप से संतरे के छिलकों से साफ करना चाहिए इसलिए आप रात को सोने से पहले अपने दांतों पर संतरे के छिलके रगड़ें। विटामिन सी और कैल्शियम से भरपूर संतरे के छिलके से रातोंरात दांतों का मैल कम करने में मदद मिलती है।

स्ट्रॉबेरी

विटामिन सी से भरपूर इस फल से आप अपने दांतों को सफेद कर सकते हैं। इसके लिए आप कुछ स्ट्रॉबेरी लेकर उनका पेस्ट बना लें। कुछ हफ्तों के लिए दिन में दो बार अपने दांतों को धीरे से इससे साफ़ करें। आप एक स्ट्रॉबेरी के पेस्ट में बेकिंग सोडा भी जोड़ सकते हैं और अपने दांतों पर इसे लगा सकते हैं।

नींबू

नींबू में ऐसे कई गुण होते हैं जो आपको चमकीले सफेद और चमकदार दांत देने में मदद कर सकते हैं। अच्छे परिणाम के लिए आप अपने दांतों पर नींबू का रस या नींबू का छिलका रगड़ सकते हैं।

नमक

दांतों की सफाई के लिए नमक का उपयोग बहुत पहले से किया जाता रहा है। जब आपके दांतों में खनिज की कमी हो जाती है, तो नमक उस कमी को पूरा करने में मदद करता है। आप इसे लकड़ी का कोयला या बेकिंग सोडा के साथ जोड़ सकते हैं।