×

सर्दियों में खजूर का सेवन दिला सकता है कई अचूक फायदे

 

सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए लोग कई तरह के ताम-झाम में लगे रहते हैं। ये सारे क्रियाकलाप उनका समय बरबाद तो करते ही हैं साथ में इन कामों का कोई खास असर भी शरीर पर नहीं होता है। सर्दियों में ना सिर्फ शरीर को गर्माहट और आराम की जरूरत होती है बल्कि स्किन को भी खास केयर की आवश्यकता पडती है। अगर आपको ये सभी फायदे बिना किसी परेशानी के मिल जाएं तो इसमें हर्ज ही क्या है। ज्यादातर विशेषज्ञ सर्दियों में खजूर के सेवन की सलाह देते हैं क्योंकि इसमें ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो हेल्थ के साथ ही ब्यूटी बढ़ाने में मदद करते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक आप खजूर को चाहें तो इसे फ्रूट सलाद में मिलाकर, दही में मिलाकर, दूध में डालकर या ड्राइफ्रूट्स के साथ भी खा सकते हैं। इसके अलावा खजूर के रैगुलर सेवन से ये फायदे आपको मिलते हैं।

  • खजूर खाने से बॉडी के सभी टॉक्सिन्स काफी हद तक दूर होते हैं, साथ ही इससे चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है।
  • इसमें पेंटोथेनिक एसिड होता है जिससे डेड स्किन निकल जाती है और चेहरे की चमक भी बढ़ जाती है।
  • खजूर में विटामिन सी मौजूद होता है जिससे स्किन टाइट होती है। यह रिंकल्स से बचाव में भी मददगार होता है।
  • खजूर में विटामिन-बी काफी मात्रा में होता है, इससे पिंपल्स, एक्ने और स्ट्रेच मार्क्स दूर होते हैं।
  • खजूर में जिंक की पर्याप्त मात्रा होती है इसलिए इसके रोजाना सेवन से बाल घने और काले होते हैं।
  • खजूर में आयरन भी होता है। इससे बल्ड सर्कुलेशन इम्प्रूव होता है और हेयर फॉल की प्रॉब्लम दूर होती है।