×

जिंदगी में हर लड़का एक बार सीटी जरूर बजाता है, अगर आपने भी बजाई है तो ये खबर आपके लिए है

 

आज हम कितने बड़े हो गए हैं लेकिन कभी कभी यादों के रूप में बचपन की बातें यू टर्न मार ही लेती है। क्या आपको सीटी बजाना आता है? बचपन में ट्राय तो जरूर किया होगा। याद है जब कितनी बार कोशिश करने पर भी हम सीटी बजाने में कामयाब नहीं हो पाते थे।

whistle

हजारों प्रयासों के बाद भी जब हमसे नहीं हो पाता था अंत मे हमारे काम आता था हमारे पैन की कैप। जिसमें हल्के से फूंकने पर ही सीटी की आवाज बाहर आ जाती थी। या है फिर कैसे अपने टीचर्स को क्लास में परेशान किया करते थे। वहीं रस्ते पर चलते हुए भी तो को ई अच्छी सी लड़की दिख जाए तो छेड़ने में काम आती थी।

वैसे ये सब तो थीं बचपन की बातें, लेकिन अब हम बच्चे तो रहे नहीं। अब तो बस कभी गाने गुनगुनाने में सीटी काम आ जाती है। वैसे कभी कभी वो बचपन की हरकतें दोहराने का बड़ा मन करता है। है ना, तो अब हम पैन की कैप का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

खराब होने से ऐसे बचाएं अपने बालों को

whistle

आइए हम आपको कुछ आसान स्टेप्स के जरिए सिखाते हैं कि अपने हाथों की उंगलियों की मदद से सीटी कैसे बजाई जाती है :-

1. सबसे पहले अपनी इंडेक्स और मिडिल फिंगर को अंग्रेजी के लैट ऐ की तरह रखिए। वहीं आपके हाथ की बाकी उंगलियां मुट्ठी की तरह बंद रहेंगी।
2. इसके बाद अपने होंठो को थेड़ा अन्दर की तरफ लेते हुए अपने दांतों के आस पास ले जाएं। आपको अपने होठों को थोड़ा टाइट रखना होगा।

A shape

3. अपने होठों और हाथों की पोजिशन को सीखने में आपको थोड़ा वक्त जरूर लग सकता है। लेकिन धीरे धीरे आपके लिए यह आसान हो जाएगा।
4. होठों और उंगलियों के इाद बारी बात है जीभ को सही पोजिशन में करने की। अब अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करते हुए अपनी जीभ को अपने मुंह से दबाएं।

puch tounge

5. इसके बाद जीभ के आगे वाले हिस्से को हल्का सा नीचे की तरफ दबाएं। इससे अंत में आपकी जीभ एक कर्व आकार ले लेगी।
6. इस पूरी प्रक्रिया में आपकी उंगलियों का एक तिहाई से ज्यादा हिस्सा मुंह के अंदर नहीं होना चाहिए।
7. इस प्रक्रिया के थोड़े प्रयाय के बाद आप यकीनन सीटी बजाना सीख जाएंगे।