×

सस्ते में पाएं पार्लर जैसा स्पा! किचन का यह एक मसाला आपके बेजान बालों में भर देगा नई जान

 

बदलते मौसम, धूल-मिट्टी, प्रदूषण और बालों पर लगातार केमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल का असर बालों पर साफ दिखाई देता है। इसकी वजह से बाल धीरे-धीरे रूखे, बेजान और उलझे हुए नजर आने लगते हैं। कई लोग बालों की खोई चमक वापस लाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन हर किसी को मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता।

ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय भी आजमाए जा सकते हैं। आज हम आपको किचन में आसानी से मिलने वाले एक मसाले से तैयार होने वाले हेयर मास्क के बारे में बता रहे हैं। इसे बनाने के लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कौन सा मसाला बालों के लिए हो सकता है फायदेमंद?

यहां बात हो रही है मेथी के दानों की। मेथी में प्रोटीन के साथ कई जरूरी पोषक तत्व और अमीनो एसिड पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसे बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

अगर आपके बाल ड्राई, रूखे या आसानी से उलझ जाते हैं, तो मेथी से बना हेयर मास्क बालों को कंडीशन करने और उन्हें मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकता है।

बाल मुख्य रूप से केराटिन नाम के प्रोटीन से बने होते हैं। इसलिए बालों की अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त पोषण और प्रोटीन लेना भी जरूरी माना जाता है। मेथी को डाइट में शामिल करने के साथ-साथ इसका पेस्ट बालों पर लगाया जाता है, जिससे बालों को कंडीशनिंग मिल सकती है।

घर पर कैसे तैयार करें मेथी हेयर मास्क?

मेथी का हेयर मास्क तैयार करना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें।
  • सुबह भीगी हुई मेथी को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह पीस लें।
  • जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी मिलाकर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
  • तैयार हुआ यह पेस्ट ही आपका मेथी हेयर मास्क है।

बालों पर कैसे लगाएं?

हेयर मास्क को बाल धोने से पहले स्कैल्प और बालों की लंबाई पर अच्छी तरह लगाएं। इसे करीब 30 से 40 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद सामान्य पानी से बालों को अच्छी तरह धो लें।

मेथी को पानी में भिगोने पर इसमें मौजूद म्यूसिलेज यानी चिपचिपा पदार्थ बाहर निकलता है, जो बालों को कोट करने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर बाल ज्यादा मुलायम और स्मूद महसूस हो सकते हैं।

ध्यान रखें

किसी भी घरेलू नुस्खे का असर हर व्यक्ति के बालों पर एक जैसा नहीं होता। पहली बार इस्तेमाल करने से पहले थोड़ी मात्रा में पैच टेस्ट कर लेना बेहतर है। अगर स्कैल्प पर जलन, खुजली या एलर्जी महसूस हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें।