×

अपने खानपान का ध्यान रख रहे बढ़ती उम्र में सेहतमंद

 

जयपुर।शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए खानापान का विशेष ध्यान रखना आवश्यक होता है और इसके अलावा शारीरिक एक्सरसाइज और योगासन भी हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में मदद करते है।वैसे बचपन या फिर युवावस्था में हमारा शरीर सभी चीजों को आसनी से पचाने की क्षमता रखता है, लेकिन जैसे—जैसे हमारी उम्र बढ़ती है हमारे शरीर की पाचन शक्ति कमजोर होती जाती है।इसलिए बढ़ती उम्र में खुद का सेहतमंद बनाए रखने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

जिसका पालन कर आप अपने शरीर को फिट और ​बीमारियों से दूर रख सकते है।आपको पता है कि जरुरत से ज्यादा चाय का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है और इससे माइग्रेन की बीमारी भी हो सकती है।

इसलिए बढ़ती उम्र के साथ चाय का सेवना ना आप माइग्रेन के साथ हाई ब्लड प्रेशर व पेट संबंधित अपच और कब्ज की समस्या को दूर कर सेहतमंद बने रह सकते है।इसके अलावा खाने में अधिक मात्रा में नमक का इस्तेमाल करना सेहत के लिए हानिकारक होती वहीं बढ़ती उम्र में नमक आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है।

इसलिए नमक का खाने में इस्तेमाल कम करे।शराब का सेवन किसी भी उम्र में करना सेहत के लिए घातक होता है लेकिन बढ़ती उम्र में शराब का सेवन आपके शरीर को लकवाग्रस्त कर सकता है और आपको मानसिक तौर पर कमजोर कर भूलने की बीमारी का भी कारण बन सकता है।

इसलिए बढ़ती उम्र के बाद शराब का सेवन ना करे। आप प्रतिदिन फाइबर और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थो का सेवन कर सेहतमंद बने रह सकते है।

युवावस्था में हमारा शरीर सभी चीजों को आसनी से पचाने की क्षमता रखता है, लेकिन जैसे—जैसे हमारी उम्र बढ़ती है हमारे शरीर की पाचन शक्ति कमजोर होती जाती है।जरुरत से ज्यादा चाय का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है और इससे माइग्रेन की बीमारी भी हो सकती है।बढ़ती उम्र में नमक आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है। अपने खानपान का ध्यान रख रहे बढ़ती उम्र में सेहतमंद