×

शारीरिक समस्यां से बचने के लिए जिम में एक्सरसाइज करते समय रखे ध्यान

 

जयपुर।कई प्रकार की समस्यां जैसे शरीर का वजन बढ़ना,मोटापा व पेट की चर्बी आदि का दूर करने के लिए शारीरिक एक्सरसाइज करना हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है।वहीं एक्सरसाइज करने से हम शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ भी बने रहते है।इसके लिए कुछ लोग जिम का सहारा लेते है लेकिन जिम में एक्सरसाइज करने से कई हमें शारीरिक तौर पर नुकसान भी हो सकता है।जिनके बारें में और बचाव की जानकारी आपको इस लेख में दी जा रही है।

जिम में आपके अलावा कई लोग शारीरिक एक्सरसाइज करने के लिए आते है और इस दौरान उनके पसीने से निकलने वाले बैक्टीरिया जिम की मशीनों पर चिपक जाते है जो हमें साधारण आंखों से दिखाई नही देते है।यह बै​क्ट्रीया कई घातक रोगो का सक्रंमण करते है।

जिनसे खाज, खुजली और फंगल इंफेक्शन का खतरा अधिक रहता है।अगर जिम में एक्सरसाइज  करने के दौरान आपको अपने पैरों में खुजली या फिर हल्के लाल चकत्ते बनते दिखाई दें तो आप को फंगल इंफेक्शन का खतरा रहता है।इसके इलाज के लिए आप फंगल एंटीइंफेक्शन क्रीम का इस्तेमाल करे और इसके बढ़ने की दशा में आप डॉक्टर से इसकी जांच अवश्य करवाएं।

इसके अलावा दाद भी त्वचा संबंधित एक सक्रांमक रोग है और जिम में जिन लोगों को दाद की शिकायत बनी हुई है और अगर आप उनकी त्वचा के संपर्क में आते है तो आपको भी दाद की समस्या हो सकती है।

इसलिए जब आप जिम में किसी भी मशीन का इस्तेमाल करे तो आप उसे पहले अच्छे तरह साफ कर अपनी त्वचा का विशेष ध्यान रखे।

जिम में आपके अलावा कई लोग शारीरिक एक्सरसाइज करने के लिए आते है और इस दौरान उनके पसीने से निकलने वाले बैक्टीरिया जिम की मशीनों पर चिपक जाते है जो हमें साधारण आंखों से दिखाई नही देते है।यह बै​क्ट्रीया कई घातक रोगो का सक्रंमण करते है।जिनसे खाज, खुजली और फंगल इंफेक्शन का खतरा अधिक रहता है। शारीरिक समस्यां से बचने के लिए जिम में एक्सरसाइज करते समय रखे ध्यान