×

आयुर्वेदिक औषधि गिलोय का सेवन कर रहे बीमारियों से दूर और सेहतमंद

 

जयपुर।बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान हमारे शरीर को बीमारियों को ओर ले जा रहा है।इसलिए आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधी गिलोय के बारे में जानकारी दे रहे है जिसका प्रतिदिन सेवन करने से आपका शरीर कई बीमारियों से बचा रहेंगा और आप सेहतमंद बन सकेंगे। इस आयुर्वेदिक औषधि में फास्फोरस, कॉपर, कैल्शियम, जिंक जैसे कई जरुरी तत्व मौजूूद रहते है जो हमारे शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में मदद करते है।

आप प्रतिदिन गिलोय जड़ी—बूटी का सेवन कर बढ़ते ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकते है जिससे आपके शरीर से डायबिटीज जैसी घातक बीमारी दूर होती है।आप गिलोय का रस बनाने के लिए गिलोय के तने और बेल के पत्ते को पानी में उबाल लें और फिर इस रस को छानकर पी सकते है।

गिलोय का रस आपके शरीर में पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।इससे आपकी पाचन शक्ति मजबूत होती है और आपके पेट की गैस, अपच, कब्ज और सीने में जलन की समस्या दूर होती है।इसके साथ जिन लोगों की आंखे कमजोर होती जा रही है या फिर आंखों में किसी प्रकार की कोई समस्या बनी हुई है

तो आप प्रतिदिन गिलोय के रस में आंवले का रस मिलाकर इस का सेवन कर सकते है।गिलोय का रस का सेवन आपकी आंखों की कमजोर को दूर करने के साथ ही आंखो की रोशनी को बढ़ाने में भी मदद करता है।

गिलोय के रस का सेवन करने से वायरल इंफेक्शन की बीमारियों को दूर करने के साथ ही डेंगू जैसी बीमारी का रामबाण इलाज माना जाता है। शरीर के एक्सट्रा फैट की समस्या को दूर करने के लिए आप प्रतिदिन गिलोय के रस में नींबू रस मिलाकर पीए।

गिलोय एक आयुर्वेदिक औषधि मानी जाती है जिस में फास्फोरस, कॉपर, कैल्शियम, जिंक जैसे कई जरुरी तत्व मौजूूद रहते है जो हमारे शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में मदद करते है।आप प्रतिदिन गिलोय जड़ी—बूटी का सेवन कर बढ़ते ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकते है जिससे आपके शरीर से डायबिटीज जैसी घातक बीमारी दूर होती है। आयुर्वेदिक औषधि गिलोय का सेवन कर रहे बीमारियों से दूर और सेहतमंद