×

मेनोपॉज की समस्या से बचने के लिए इन बातो का रखे ध्यान

 

जयपुर।मेनोपॉज की समस्या आज के समय में महिलाओं में बढ़ती एक गंभीर बीमारी के रूप में दिखाई दे रही है।मेनोपॉज की समस्या महिलाओं में महावारी बंद होने के बाद होने वाले शारीरिक बदलाव के रूप में दिखाई देती है। जिसके चलते एक औरत का शरीर पहले जितना एक्टिव और शारीरिक तौर पर मजबूत नही रहता है।जिससे महिलाओं में मेनोपॉज की यह बीमारी बढ़ रही है और इसके कारण ही अन्य कई समस्याएं जिनमें हृदयघात, घुटनों में दर्द और वजन का बढ़ना भी लगातार बढ़ रही है।

एक शोध के अनुसार इस बात को बताया गया है कि 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं का शरीर पहले जितना क्रियाशील नही रहता है और इसी के कारण उनके शरीर का वजन बढ़ने लगता है और मेनोपॉज के अलावा कई हृदय सबंधी रोग होने का खतरा और भी बढ़ जाता है।

मेनोपॉज की समस्या के कारण महिलाओं के शरीर में इंसुलिन की मात्रा लगातार कम होती जाती है, जो महिलाओं को ब्लड शुगर और डायबिटीज का शिकार जल्द बना देती है।इसलिए महिलाओं को अपने पीरियड्स के दौरान विशेष ध्यान रखना आवश्यक होता है उसी प्रकार मेनोपॉज के बाद भी महिलाओं को अपना ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।

इस समस्या से बचने के लिए शारीरिक तौर पर एक्टिव रहना बेहद आवश्यक होता है इसलिए प्रतिदिन योगासन करना लाभकारी होता है।जिससे आप मेनोपॉज के अलावा अन्य कई बीमारियो से शरीर को दूर रख सकती है।

आप अपने घर के कामों में व्यस्त रहकर भी एक्टिव बनी रह सकती है। इसके साथ डॉक्टर के पास रुटीन में चेकअप करवाना भी आपकी सेहत के लिए ठीक रहता है।अपने शरीर के कोलेस्टोल लेवल को कंट्रोल करने के लिए रोज व्यायाम करें।

मनोपॉज की समस्या महिलाओं में महावारी बंद होने के बाद होने वाले शारीरिक बदलाव के रूप में दिखाई देती है। जिसके चलते एक औरत का शरीर पहले जितना एक्टिव और शारीरिक तौर पर मजबूत नही रहता है।आप अपने घर के कामों में व्यस्त रहकर भी एक्टिव बनी रह सकती है। इसके साथ डॉक्टर के पास रुटीन में चेकअप करवाना भी आपकी सेहत के लिए ठीक रहता है। मेनोपॉज की समस्या से बचने के लिए इन बातो का रखे ध्यान