×

गेंदे का तेल आंखो और त्वचा की समस्याएं दूर करने में करता मदद

 

जयपुर।गेंदा एक खूबसूरत पौधा होता है जिसे की मेरीगोल्ड के नाम से भी जाना जाता है।यह आयुर्वेद के अनुसार एक औषधीय गुणो वाला होता है। गेंदे की कई प्रजातियां पाई जाती है और इसका इस्तेमाल एक हर्ब यानि की जड़ी-बूंटी की तरह किया जाता है। गेंदे के फूलो से निकाला जाने वाला तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है।गेंदे के फूल से निकाले गए तेल में एंटी-इंफ्लेमेट्री के गुण प्रचुर मात्रा में मौजूद होते है इसलिए जब इसको शरीर पर किसी चोट के घावों और सूजन आदि में लगाया जाता है तो यह उनको जल्द ही ठीक कर देता है।

इसके अलावा किसी प्रकार के विषैले कीड़े के काटने से बने घाव पर भी गेंदे के तेल का असरदार इलाज माना गया है।वहीं गेंदे के तेल में पर्याप्त मात्रा में बीटा—कैरोटीन भी पाया जाता है जो कि हमारी आंखों की रोशनी को बढ़ाने के बेहद आवश्यक होता है।

गेंदा के तेल में बीटा-कैरोटीन होने के कारण यह हामारी आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करता है।यह बात कई शोधो में बताई जा चुकी है कि गेंदे के तेल से बने क्रीम का उपयोग सनस्क्रीन के तौर पर किया जा सकता है और यह सनस्क्रीन हमारी त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करती है।

जब हमारे शरीर में चोट लगती हे तो उस जगह पर सूजन आ जाती लेकिन गेंदे के तेल में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण इस सूजन को कम करने में प्रभावी औषधी मान गया है।

वहीं गठिया की समस्या में गेंदे की चाय का सेवन करने से इस बीमारी में काफी आराम मिलता है।

गेंदे की कई प्रजातियां पाई जाती है और इसका इस्तेमाल एक हर्ब यानि की जड़ी-बूंटी की तरह किया जाता है। गेंदे के फूलो से निकाला जाने वाला तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है।गेंदा के तेल में बीटा-कैरोटीन होने के कारण यह हामारी आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करता है।कीड़े के काटने से बने घाव पर भी गेंदे के तेल का असरदार इलाज माना गया है। गेंदे का तेल आंखो और त्वचा की समस्याएं दूर करने में करता मदद