×

seriously! मात्र पांच मिनट में 6 पैक एब्स बनाने का तरीका बता रही जान्हवी कपूर

 

इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बनी जान्हवी कपूर जल्द ही करण जौहर की धड़क में नजर आने वाली है। आपको बता दें इस फिल्म से वो मनोरंजन की दुनियां में कदम रखने वाली है। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। खैर जान्हवी फिल्म में एंट्री से पहले अपने ड्रेसिंग सेंस और तस्वीरों के चलते काफी सुर्खियों में रहती हैं।

वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती है। यही वजह है कि वो अपने फैंस में काफी मशहूर हो गई है। लेकिन हाल ही में जान्हवी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो कुछ लोगों के लिए बहुत ही काम का है। मेरा मतलब है कि जो 6 पैक एब्स बनाने का सपना देख रहे हैं उनके लिए जान्हवी का ये वीडियो बेहद काम का है। क्योंकि वो इस वीडियो में मात्र पांच मिनट की रोजाना वर्कआउट से ऐसा करने में संभव हो सकते हैं।

इस वीडियो में जाह्ववी अपने ट्रेनर के साथ 5 मिनट में 6 पैक एब्स पाने का तरीका बता रही हैं। वीडियो को महज 13 घंटे में 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में जाह्नवी बताती हैं कि पहले 30 सेकंड तक प्लांक्स करना है और फिर अगले 30 सेंकड तक टीजर (नाव के शेप में रुकना) करना होगा। अगला वर्क आउट है नी एब्स और इसके बाद क्रॉस क्रंचेज करना होगा। इस पूरे वीडियो में जान्हवी और उनके ट्रेनर काफी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।