×

शरीर के लिए नुकसानदायक होता अधिक नमक का सेवन

 

जयपुर।वर्तमान समय में संतुलित आहार का इस्तेमाल ना करना हमारे स्वास्थ्य के लिए घातक बनता जा रहा है और हमारे शरीर में कई ऐसे रोगो की भी बढ़ोत्तरी होती जा रही है जो कि केवल उचित खानपान के कारण ही होती है।इसके अलावा कई ऐसे पदार्थ है जिनका इस्तेमाल अधिक मात्रा में करने से उनका हमारे स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव दिखाई देता है।आपको पता है कि नमक के बिना हमारे भोजन का स्वाद अच्छा नही लगता है लेकिन जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन हमे कई प्रकार के रोगो का शिकार बना सकता है।

अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से हमारे शरीर को भारी नुकसान उठाना पडता है और इसके कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बन सकती है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए घातक साबित होती है।

इसके अलावा अधिक मात्रा में नमक का सेवन हमारे शरीर में हृदय को भी बढ़ाने में मदद करता है साथ इससे ब्रेन स्ट्रोक और दिल व गुर्दे के फेल होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।खाने में नमक को अधिक इस्तेमाल हमारे हड्डियों को भी नुकसान पहुंचाने का काम करता है और इससे हमारे शरीर की हड्डिया कमजोर हो जाती है।

इसके अलावा अधिक मात्रा में नमक को सेवन हमारी रोग प्रतिरोधी क्षमता को भी कम करता है।जिससे हमारा शरीर जल्दी ही बीमारियों का शिकार बन सकता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के रोगियो को खाने में नमक का सेवन कम कर बेहद ही कम कर देना चाहिए और हो सके तो बंद ही कर दे।

अधिक से अधिक फ्रुट्स का सेवन करे और सलाद में नमक को इस्तेमाल ना करे।जिन खाद्य वस्तुओं में नमक की मात्रा अधिक हो उनका सेवन करने से परहेज कर आप नमक के दुष्प्रभाव से बच सकते है।

नमक के बिना हमारे भोजन का स्वाद अच्छा नही लगता है लेकिन जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन हमे कई प्रकार के रोगो का शिकार बना सकता है।अधिक मात्रा में नमक का सेवन हमारे शरीर में हृदय को भी बढ़ाने में मदद करता है साथ इससे ब्रेन स्ट्रोक और दिल व गुर्दे के फेल होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।अधिक से अधिक फ्रुट्स का सेवन करे और सलाद में नमक को इस्तेमाल ना करे। शरीर के लिए नुकसानदायक होता अधिक नमक का सेवन