डायबिटीज के मरीज दबाकर खाएं ये 5 सब्जियां, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल, वजन भी होगा कम, जानिए एक्सपर्ट की राय
शुगर या मधुमेह एक ऐसी बीमारी है, जो आजकल हर उम्र के लोगों को होने लगी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, हृदय रोग के बाद मधुमेह एक ऐसी बीमारी है, जो धीरे-धीरे अपना दायरा बढ़ा रही है। इस बीमारी की जद में न केवल बुजुर्ग, बल्कि छोटे बच्चे भी शामिल हैं। साओल हार्ट सेंटर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बिमल छाजेड़ कहते हैं कि टाइप-1 बच्चों में और टाइप-2 वयस्कों में होता है। अगर आप शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपने आहार में ब्रोकली शामिल करें। इस एक सब्जी को खाने से हाई शुगर लेवल को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
ब्रोकली क्यों खाएं?
विशेषज्ञों का कहना है कि ब्रोकली एक लोकप्रिय सब्जी बन गई है। इस सब्जी के पत्ते और डंठल, दोनों खाए जा सकते हैं। इसमें कई तरह के विटामिन और खनिज होते हैं। ब्रोकली में फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो शरीर में दवा की तरह काम करते हैं और बीमारियों से बचाते हैं।
मधुमेह में क्यों खाएं?
ब्रोकली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम, लगभग 10 होता है। इसे खाने से शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा और स्थिर भी रहेगा। ब्रोकली खाने से शुगर लेवल में बढ़ोतरी नहीं होती और यह अन्य खाद्य पदार्थों से होने वाले शुगर लेवल को संतुलित रखती है। विशेषज्ञों का कहना है कि ब्रोकली में कुछ अन्य सब्ज़ियाँ मिलाकर खाने से इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। इसलिए अगर आप रोज़ाना किसी न किसी रूप में ब्रोकली खाते हैं, तो शुगर लेवल नियंत्रित रहेगा। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की समस्या नहीं होगी।
ब्रोकली के अन्य लाभ
फाइबर- ब्रोकली में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसमें अघुलनशील फाइबर होता है, जो ग्लूकोज के स्तर को भी नियंत्रित करता है। ब्रोकली खाने से इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करते हैं। नियमित रूप से ब्रोकली खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। यह हमारे पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और अच्छे बैक्टीरिया के स्रोत को बढ़ाता है।