रक्षाबंधन पर नई दुल्हनों के लिए परफेक्ट हैं ये 5 साड़ी स्टाइल्स, मिनटों में लगेंगी खास
रक्षाबंधन का त्योहार अब बस कुछ ही दिन दूर है और घरों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अगर शादी के बाद आप पहली बार मायके जाकर भाई की कलाई पर राखी बांधने वाली हैं, तो इस खास मौके पर आपका लुक भी खास होना चाहिए। ऐसे में साड़ी से बेहतर ट्रेडिशनल और एलिगेंट ऑप्शन भला क्या हो सकता है।
अगर आप भी रक्षाबंधन पर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ स्टाइलिश और ट्रेंडी भी लगे, तो यहां दिए गए साड़ी लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट से लेकर सेक्विन और प्री-ड्रेप्ड साड़ी तक, हर स्टाइल में आपको अलग अंदाज देखने को मिलेगा।
क्लासी लुक के लिए पहनें टिशू साड़ी
पहली राखी पर अगर आप सिंपल, क्लासी और एलिगेंट नजर आना चाहती हैं तो टिशू साड़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। हल्के शेड की शिमरी टिशू साड़ी के साथ एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज पहनें। मिनिमल जूलरी और बालों में गजरा आपके लुक को खूबसूरत ट्रेडिशनल टच देगा।
मेकअप को ज्यादा हैवी रखने की बजाय न्यूड और सॉफ्ट टोन में रखें। इससे आपका लुक नेचुरल और फ्रेश नजर आएगा। आप चाहें तो सिल्क साड़ी भी चुन सकती हैं।
वेलवेट साड़ी से पाएं रॉयल लुक
अगर इस रक्षाबंधन कुछ अलग और रॉयल ट्राई करना चाहती हैं, तो ब्लैक वेलवेट साड़ी आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। गोल्डन बॉर्डर वाली सॉलिड वेलवेट साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज पेयर करें।
स्टेटमेंट इयररिंग्स और सॉफ्ट कर्ल्स इस लुक को और ज्यादा ग्लैमरस बना सकते हैं। यह लुक आपको रॉयल और क्लासी वाइब देगा।
पेस्टल फ्लोरल साड़ी में दिखें फ्रेश
अगर आपको सॉफ्ट और पेस्टल कलर पसंद हैं, तो फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी पहन सकती हैं। हल्के रंग पर बने खूबसूरत फ्लोरल डिजाइन पूरे लुक को फ्रेश और सोबर बनाते हैं।
इसके साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज और हल्की जूलरी कैरी करें। दिन के समय रक्षाबंधन सेलिब्रेशन के लिए इस तरह की साड़ी काफी खूबसूरत लगेगी।
कढ़ाई वाली साड़ी से दिखाएं ट्रेडिशनल अंदाज
अगर पहली राखी पर आपको पूरी तरह ट्रेडिशनल लुक चाहिए, तो कढ़ाई वाली साड़ी चुनना अच्छा ऑप्शन है। गहरे लाल या मरून रंग की साड़ी नई नवेली दुल्हन वाला खूबसूरत अंदाज दे सकती है।
साड़ी पर गोल्डन सितारों या धागों की कढ़ाई इसे और रिच लुक देती है। इसके साथ ट्रेडिशनल जूलरी और क्लासिक हेयरस्टाइल कैरी करके आप अपने लुक को और निखार सकती हैं।
सेक्विन साड़ी से लुक में जोड़ें ग्लैमर
अगर आपको ग्लैमरस और थोड़ा बोल्ड लुक पसंद है, तो सेक्विन वर्क वाली साड़ी ट्राई कर सकती हैं। गोल्डन या शैंपेन शेड की सेक्विन साड़ी के साथ सिंपल ब्लाउज पहनें, ताकि पूरा फोकस साड़ी के खूबसूरत वर्क पर रहे।
लॉन्ग इयररिंग्स और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ यह लुक रक्षाबंधन की शाम के लिए काफी स्टाइलिश नजर आएगा।
साड़ी पहनना मुश्किल लगता है तो प्री-ड्रेप्ड साड़ी चुनें
अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है लेकिन इसे सही तरीके से ड्रेप करना मुश्किल लगता है, तो प्री-ड्रेप्ड साड़ी आपके लिए बढ़िया विकल्प है। इसे पहनना आसान होता है और इसमें बार-बार पल्लू संभालने की परेशानी भी कम रहती है।
लाइटवेट प्री-ड्रेप्ड साड़ी आपको मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देगी। खासकर उन महिलाओं के लिए यह अच्छा ऑप्शन है, जो रक्षाबंधन पर हैवी आउटफिट की बजाय आरामदायक और फैशनेबल लुक चाहती हैं।
पहली राखी पर कौन सा लुक रहेगा बेस्ट?
अगर आप सिंपल और एलिगेंट दिखना चाहती हैं तो टिशू या फ्लोरल साड़ी चुनें। रॉयल लुक के लिए वेलवेट या कढ़ाई वाली साड़ी बेहतर रहेगी। वहीं ग्लैमरस लुक के लिए सेक्विन साड़ी और कंफर्ट के साथ स्टाइल चाहिए तो प्री-ड्रेप्ड साड़ी ट्राई कर सकती हैं।