×

ओणम के लिए अभी सेव करें ये सबसे सुंदर मेहंदी के डिजाइन्स, जो बढ़ाएंगी आपके हाथों की शोभा

 

ओणम के लिए आप इस 3D मेहंदी डिज़ाइन से आइडिया ले सकती हैं। इसमें कमल का फूल और पत्ते बने हैं। जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। आप भी इसी तरह के डिज़ाइन बना सकती हैं। खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें अनोखे मेहंदी डिज़ाइन लगाना पसंद है।

पूरे हाथ की यह मेहंदी डिज़ाइन बेहद खूबसूरत लग रही है। इसमें कमल का फूल और जालीदार डिज़ाइन है। साथ ही 3D टच दिया गया है, जो देखने में बहुत अच्छा लग रहा है। आप ओणम के मौके के लिए इस मेहंदी डिज़ाइन से भी आइडिया ले सकती हैं।

गोल टिक्की वाली यह मेहंदी डिज़ाइन बहुत अच्छी लग रही है। इसके अंदर एक गोला बनाकर कमल का डिज़ाइन बनाया गया है। साथ ही उंगलियों पर फूल और पत्तियों का डिज़ाइन बनाया गया है। आसपास एक साधारण डिज़ाइन डाला गया है। अगर आपको मेहंदी लगाना पसंद है, तो आप खुद एक हाथ पर यह डिज़ाइन लगा सकती हैं।

अगर आपको पूरे हाथ की मेहंदी लगाना पसंद है, तो आप इस मेहंदी डिज़ाइन से आइडिया ले सकती हैं। इसमें मोर, कमल के फूल और कई अन्य डिज़ाइनों की तस्वीर है। दोनों हाथों में मोर का अलग-अलग डिज़ाइन बहुत अच्छा लग रहा है। साथ ही, कलाई पर एक खूबसूरत डिज़ाइन लगाया गया है।

ओणम पर आप कमल मेहंदी का यह डिज़ाइन कॉपी कर सकती हैं। इसमें अंदर की तरफ़ साधारण डिज़ाइन वाली गोल टिक्की और बाहर की तरफ़ कमल के फूल का डिज़ाइन है। साथ ही, कलाई पर भी एक साधारण डिज़ाइन बनाया गया है, जो बेहद खूबसूरत लग रहा है।

अगर आपको साधारण मेहंदी डिज़ाइन पसंद हैं, तो आप इस डिज़ाइन से आइडिया ले सकती हैं। इसमें जाली, कमल और पत्तों का डिज़ाइन है। आप भी इस डिज़ाइन को घर पर आसानी से बना सकती हैं। साथ ही, पत्ते भी बनाए गए हैं।