×

जीन्स, सलवार सूट या साड़ी क्या है लड़कियों की पहली पसन्द, हमसे जानें

 

वैसे तो भारत में आजकल लड़कियां अपने हिसाब से कोई भी पहनावा पहने के लिए स्वतंत्र है। लेकिन पहले ऐसा नहीं था उन्हें अपने परिवार वालों के हिसाब से ही कपड़े पहनने की इजाज़त थी और उनके कहे अनुसार वे सूट या साड़ी पहनती थी। आज भी लड़कियों के पारम्परिक कपड़े तो उनके स्टेट के हिसाब से होते हैं लेकिन अब वह अपनी जरूरत और अवसर के अनुसार कपड़े पहना पसंद करती हैं।

जीन्स
जीन्स एक वेस्टर्न वस्त्र है और आज भी कई लोग भारत में इसे पुरूष प्रधान वस्त्र मानते है। परन्तु आज कल लड़कियां रोजमर्रा के जीवन में जीन्स टाॅप पहनना पसन्द कर रही है। यह वस्त्र सिम्पल और उनके लिए काफी आरामदायक भी है।आज कल तो एक नया फैशन है इड़ो-वेस्टर्न कपड़ो का जिस में जीन्स के साथ कुर्ते पहनना पसंद किया जा रहा है काफी।

सलवार सूट
सलवार सूट वह वस्त्र है जिसे आज कल पारम्परिक समरोह में एक सिम्पल विकल्प के तोर पर पहना जा रहा है।यह आज भी अधिकतर लड़कियों की पहली पसंद है।इसे किसी भी जगह जैसे स्कूल, आॅफिस या पार्टी में पहना जा सकता है।

साड़ी
साड़ी जिसे आम तौर पर विवाहित महिला का वस्त्र माना जाता रहा है वह आज कल हर किसी की पसंद बन गया है चाहे वह स्कूल कॉलेज जाने वाली लड़की हो या विदेशी महिला। आज कल साड़ी को भी इड़ो-वेस्टर्न स्टाईल में कई तरह से जीन्स, लेगिंग या सलवार के साथ पहना जा रहा है जो उसे एक नया लुक देता है।