Independence Day 2024 अगर स्वतंत्रता दिवस पर दिखना चाहते हो खूबसूरत,तो इन एक्ट्रेस से लें खास टिप्स
लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क,15 अगस्त हर भारतीय के लिए बेहद खास दिन है। भारतीय चाहे कहीं भी जाएं, इस दिन को मनाना नहीं भूलते। दरअसल, 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। ऐसे में हम सभी भारतीय हर साल इस दिन को खुले मन से मनाते हैं. सभी गैर सरकारी एवं सरकारी कार्यालयों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। मिठाइयाँ बाँटी जाती हैं।इस खास दिन पर लोग खूबसूरत दिखने और देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए नारंगी, सफेद, हरे रंग के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। कई बार महिलाओं को समझ नहीं आता कि स्वतंत्रता दिवस पर कैसे कपड़े पहने जाएं, तो आपकी इस समस्या का समाधान हमारे पास है। अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इन बॉलीवुड एक्ट्रेस से टिप्स ले सकती हैं।
अदिति राव हैदरी
अदिति अपने रॉयल लुक के लिए काफी मशहूर हैं। उनका स्टाइल बेहद अलग और खूबसूरत है. ऐसे में स्वतंत्रता दिवस पर आप अदिति राव हैदरी की तरह हरे रंग का सिल्क प्लाजो कुर्ता पहन सकती हैं।
आलिया भट्ट
अगर आप अपने दोस्तों के साथ तिरंगे के रंग में रंगना चाहती हैं तो इस तरह का केसरिया रंग का सूट आपके लिए परफेक्ट है। ऐसे सूट आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे।
सारा अली खान
इस तरह का ट्राई कलर सूट स्वतंत्रता दिवस के लिए परफेक्ट चॉइस है। केसरिया रंग का दुपट्टा, सफेद कुर्ता और हरे रंग की पजामी के साथ आप अपना अलग अंदाज दिखा सकती हैं।
जान्हवी कपूर
आप इस तरह का सफेद रंग का चिकनकारी सूट पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। इसके साथ ट्राई कलर की चूड़ियां जरूर पहनें।
शिल्पा शेट्टी
स्वतंत्रता दिवस के लिए इस तरह की सिल्क साड़ी आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगी। इसके साथ ईयररिंग्स जरूर पहनें।
हिना खान
अगर आप इंडो वेस्टर्न पहनने की सोच रही हैं तो व्हाइट टॉप और लॉन्ग स्कर्ट बेहतर ऑप्शन है। आप सफेद टॉप के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहन सकती हैं।