×

सावन में हरा रंग ही है असली स्टाइल, इन साड़ियों में लगेंगी आप सबसे हटके

 

सावन का महीना चल रहा है और हर महिला ख़ास दिखना चाहती है। अगर आपको भी साड़ी पहनना पसंद है, तो हरे रंग की बनारसी साड़ी ज़रूर ट्राई करें। बनारसी साड़ियों की खासियत उनका रिच लुक और पारंपरिक डिज़ाइन है, जो आपको हर मौके पर सबसे अलग दिखाता है। ये न सिर्फ़ आपके लुक को निखारती हैं, बल्कि आपको भीड़ में भी सबसे अलग और आकर्षक बनाती हैं। तो आइए जानते हैं हरे रंग की बनारसी साड़ियों के कुछ ऐसे ही विकल्पों के बारे में। जिन्हें आप पहनने के बारे में सोच सकती हैं।

हल्के हरे रंग की बनारसी साड़ी

अगर आपको साड़ी पहनने का शौक है और आप सावन के सोमवार को कुछ अलग साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो आप हल्के हरे रंग की बनारसी साड़ी चुन सकती हैं। यह बेहद कोमल और खूबसूरत लुक देती है। सावन की हरियाली में यह रंग आपको एक फ्रेश और शांत लुक देता है।

हल्के-गहरे हरे रंग की बनारसी साड़ी

अगर आप कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो हल्के और गहरे हरे रंग के कॉम्बिनेशन वाली बनारसी साड़ी एक बेहतरीन विकल्प है। यह रंग मॉडर्न लुक भी देता है। इसके साथ ही, यह साड़ी आपको किसी भी पूजा या त्यौहार के मौके पर स्टाइलिश लुक देगी।

गहरे हरे रंग की बनारसी साड़ी

गहरे हरे रंग की बनारसी साड़ी हर महिला की पसंदीदा होती है। यह रंग आपके व्यक्तित्व को आकर्षक और क्लासिक बनाता है। सुनहरे ज़री का बॉर्डर और पल्लू इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। आप चाहें तो इसे पहनने पर विचार कर सकती हैं।

मेहंदी हरे रंग की बनारसी साड़ी

सावन के मौसम में मेहंदी हरे रंग का विशेष महत्व होता है। मेहंदी हरे रंग की बनारसी साड़ी पहनकर आप न केवल पारंपरिक दिखेंगी, बल्कि सबका ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित करेंगी। इसलिए आप चाहें तो इस रंग की साड़ी चुन सकती हैं।