Fashion Tips: करवाचौथ साड़ी के साथ बनवाएं ये ट्रेंडी ब्लाउज़ डिज़ाइन्स, आपकी सुंदरता में लग जाएंगे चार चांद
महिलाओं के लिए कोई भी खास मौका हो, सजने-संवरने की तैयारी पहले से शुरू हो जाती है। वहीं जब बात करवा चौथ की हो तो सोलह श्रृंगार के साथ खूबसूरत साड़ी और स्टाइलिश ब्लाउज पूरे लुक को खास बना देते हैं। इस साल करवा चौथ के मौके पर अगर आप साड़ी पहनने की तैयारी कर रही हैं, लेकिन ब्लाउज का डिजाइन तय नहीं कर पा रही हैं, तो इन ट्रेंडी डिजाइन्स से आइडिया ले सकती हैं।इन डिजाइन्स में आपको सिंपल और एलिगेंट से लेकर मॉडर्न और ग्लैमरस पैटर्न तक कई विकल्प मिल जाएंगे। आप अपनी साड़ी के फैब्रिक, डिजाइन और कंफर्ट के हिसाब से इनमें से कोई भी ब्लाउज डिजाइन चुन सकती हैं।
कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज
अगर आप पारंपरिक साड़ी लुक में थोड़ा मॉडर्न टच चाहती हैं, तो कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसका फिटेड सिल्हूट साड़ी के लुक को ग्लैमरस बनाने में मदद करता है।आप इसे स्ट्रैपलेस रखने के बजाय स्लीवलेस या स्ट्रैपी स्लीव्स के साथ भी बनवा सकती हैं। यह डिजाइन खासकर प्लेन या हल्की डिजाइन वाली साड़ियों के साथ काफी स्टाइलिश नजर आएगा।
लटकन और डोरी वाला बैक डिजाइन
ब्लाउज के बैक को आकर्षक बनाना चाहती हैं तो डोरी और लटकन वाला डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें सिंपल राउंड नेक के साथ नीचे वी-शेप कट दिया जा सकता है।बैक पर शेल्स, कौड़ी या मैचिंग लटकन के साथ डोरी लगाकर इसे और खूबसूरत बनाया जा सकता है। ट्रेडिशनल साड़ी के साथ ऐसा ब्लाउज करवा चौथ के लिए परफेक्ट लगेगा।
हॉल्टर नेक ब्लाउज
अगर आपको सिंपल लेकिन मॉडर्न लुक पसंद है, तो हॉल्टर नेक ब्लाउज अच्छा ऑप्शन है। यह डिजाइन साड़ी में स्टाइलिश और एलिगेंट वाइब जोड़ता है।इसे सिंपल बॉर्डर वाली साड़ी के साथ पहन सकती हैं। वहीं, हैवी साड़ी के साथ भी यह ब्लाउज एक खूबसूरत कंट्रास्ट क्रिएट कर सकता है।
डोरी वाला क्लासी ब्लाउज
अगर आप बनारसी या दूसरी ट्रेडिशनल साड़ी पहनने वाली हैं तो बहुत ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने के बजाय क्लासिक डोरी वाला ब्लाउज चुन सकती हैं।बैक पर मैचिंग लटकन और नेकलाइन के बॉर्डर पर छोटी-छोटी डिटेलिंग इसे और खूबसूरत बना सकती है। ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ यह डिजाइन करवा चौथ के पूरे लुक को रॉयल टच देगा।
सिंपल वी-नेक ब्लाउज
अगर आपको ज्यादा तामझाम पसंद नहीं है तो सिंपल वी-नेक ब्लाउज आपके लिए बेस्ट हो सकता है। प्लेन फैब्रिक में बना यह ब्लाउज साड़ी को ज्यादा हाइलाइट करता है।आप अपनी सुविधा के अनुसार इसकी स्लीव्स फुल, हाफ या स्लीवलेस रख सकती हैं। वी-नेक के साथ यू-नेक भी ट्राई किया जा सकता है। मिनिमल ज्वेलरी और सॉफ्ट मेकअप के साथ यह लुक बेहद एलिगेंट लगेगा।
पर्ल्स वाला बैक डिजाइन
अगर करवा चौथ के लिए कुछ फैंसी और हटके ट्राई करना चाहती हैं, तो पर्ल्स वाला बैक डिजाइन पसंद आ सकता है। ब्लाउज के बैक पर पर्ल्स की लटकन इसे खूबसूरत और फेस्टिव लुक देती है।नेकलाइन पर मिरर वर्क या सेक्विन डिटेलिंग के साथ पर्ल्स को जोड़ा जाए तो ब्लाउज और भी आकर्षक नजर आता है। हैवी साड़ी के साथ यह डिजाइन खास तौर पर खूबसूरत लगेगा।
अपनी साड़ी के हिसाब से चुनें ब्लाउज
करवा चौथ के लिए ब्लाउज चुनते समय सिर्फ ट्रेंड को फॉलो करने के बजाय अपनी साड़ी, बॉडी कम्फर्ट और पर्सनल स्टाइल का भी ध्यान रखें। अगर साड़ी हैवी है तो ब्लाउज को थोड़ा सिंपल रखा जा सकता है, जबकि प्लेन साड़ी के साथ डिजाइनर ब्लाउज पूरे लुक को खास बना सकता है।सही ब्लाउज डिजाइन, ज्वेलरी और हेयरस्टाइल के साथ आप अपने करवा चौथ लुक को ट्रेडिशनल के साथ-साथ स्टाइलिश और क्लासी भी बना सकती हैं।