×

इसके कारण महिलाएं नहीं कर पाती गर्भधारण

 

जयपुर। जैसा कि आप जानते हैं हर महिला का मां बनने का सपना होता है। महिला के लिए मां बनना उसकी जिंदगी का सबसे अहम पल होता है। शादी के बाद हर लड़की का सपना होता है कि उसकी भी एक छोटी सी तथा हेप्पी फेमली हो। लेकिन आजकल बदलते खानपान के कारण तथा उन्य शारिरक परेशानियों के कारण महिलाएं गर्भधारण नहीं कर पाती। तथा मां नहीं बन पाती।

आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे कारणो के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके कारण महिलाएं गर्भधारण नहीं कर पाती और मां नहीं बन पाती।

1 पीरियड्स इररेगुलर
पीरियड्स इररेगुलर होने के कारण महिलाओं में गर्भधारण में परेशानी आती है। तथा कई महिलाओं में गर्भाशय से ब्लड आने की समस्या होती है। जिससे महिलाओं में इनफर्टिलिटी हो जाती है। वहीं कुछ महिलाओं को संबंध बनाने के दौरान दर्द भी होता है। जिसके कारण भी महिलाओं को गर्भधारण में परेशानी आती है। वहीं कुछ महिलाओं को डिप्रेशन के कारण नींद नहीं आती इस लिए भी महिलाएं गर्भधारण नहीं कर पाती।

वहीं अगर महिलाओं की अगर फेलोपियन ट्यूब बंद हो जाएगी तो भी उन्हें प्रेग्नेंसी में परेशानी झेलनी पड़ती है। गर्भधारण करने के लिए महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने के बाद 10-15 मिनट तक बिस्तर पर ही सीधे लेटे रहना चाहिए। तथा इस समय पेशाब बिल्कुल भी नहीं जाना चाहिए। तथा हो सके तो महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने के बाद तकीए से अपने पैरों को उपर उठा लेना चाहिए। हो अगर गर्भधारण में किसी भी तरह की परेशानी आती है तो महिला को डॉक्टर के पास जाकर अपना चेकअप कराना चाहिए।