×

बुधवार के दिन करे ये 7 आसान उपाय, गणेश जी की कृपा से तिजोरी और पर्स में लग जाएगा पैसों का ढेर 

 

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार बुधवार का दिन भगवान गणेश को बहुत प्रिय होता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। भगवान गणेश की पूजा करने से भगवान बुध प्रसन्न होते हैं। कुंडली में भगवान बुध की स्थिति ठीक होने पर उनकी कृपा बरसती है, जिससे व्यापार में मनचाही सफलता मिलती है। साथ ही आमदनी और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र में बुधवार के दिन किए जाने वाले खास उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों को करने से व्यक्ति की किस्मत भी चमक सकती है। साथ ही पैसों की कमी भी दूर होती है। अगर आप करियर और व्यापार में तरक्की चाहते हैं तो बुधवार के दिन नीचे बताए गए उपाय जरूर करें।

<a href=https://youtube.com/embed/AQHjMP0_Q70?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/AQHjMP0_Q70/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="श्री गणेशाष्टकम् | Shri Ganesh Ashtakam | पंडित श्रवण कुमार शर्मा द्वारा | Ganeshashtak Hindi Lyrics" width="1250">
बुध को प्रसन्न करने के लिए क्या करें?

अगर आप पैसों की कमी से परेशान हैं और इससे हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं तो बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें और पूजा के दौरान भगवान गणेश का गन्ने के रस से अभिषेक करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से भगवान गणेश जल्द प्रसन्न होते हैं।

अगर आप भगवान गणेश को प्रसन्न करना चाहते हैं तो बुधवार के दिन पूजा के दौरान उन्हें शमी के पत्ते और पान के पत्ते चढ़ाएं. ये दोनों पत्ते चढ़ाते समय 'वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देवा सर्वकार्येषु सर्वदा' मंत्र का जाप करें।

अगर आप घर में वास्तु दोष से मुक्ति चाहते हैं तो बुधवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद भगवान कृष्ण को बांसुरी अर्पित करें और फिर इस बांसुरी को उत्तर दिशा वाले कमरे में रख दें। इस उपाय को करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है।

अगर आप आर्थिक तंगी से मुक्ति चाहते हैं तो बुधवार के दिन भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा करें। साथ ही पूजा के दौरान भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक भी अर्पित करें। इस उपाय को करने से आपकी धन संबंधी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

अगर आप अपने व्यापार में उन्नति और लाभ चाहते हैं तो बुधवार के दिन पूजा के दौरान भगवान गणेश को 11 या 21 दूर्वा अर्पित करें। दूर्वा चढ़ाते समय भगवान गणेश की स्तुति करें। इस उपाय को करने से व्यापार में सफलता मिलती है।

भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन पूजा के बाद आपको मक्का, गेहूं, बाजरा, चावल, हरी सब्जियां, हरे फल आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको भगवान बुध की कृपा के साथ-साथ श्री गणेश की कृपा भी प्राप्त होगी।

अगर आप भगवान बुध की कृपा पाना चाहते हैं तो बुधवार के दिन पूजा के दौरान कच्चे गाय के दूध में दूर्वा मिलाकर भगवान गणेश का अभिषेक करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।