☰
×

रात होते ही घर में घुस आते हैं उड़ने वाले कीड़े? बल्ब के पास रख दें यह एक चीज, मुड़कर भी नहीं आएंगे

 

बारिश और उमस के मौसम में घर की लाइट के आसपास छोटे-छोटे उड़ने वाले कीड़े मंडराने लगते हैं। इनकी संख्या ज्यादा हो जाए तो परेशानी और बढ़ जाती है। कई बार ये कीड़े घर के अंदर तक पहुंच जाते हैं, जिससे खाना बनाना, खाना खाना और रोजमर्रा के दूसरे काम करना मुश्किल हो जाता है।अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो एक आसान घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। @ANYBODYCANCOOKBYARCHNA नाम के YouTube चैनल पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, सरसों के तेल और सफेद पॉलीथिन की मदद से इन कीड़ों को काफी हद तक एक जगह इकट्ठा किया जा सकता है।

सरसों के तेल और सफेद पॉलीथिन की ट्रिक

इस घरेलू उपाय के लिए आपको सिर्फ एक चम्मच सरसों का तेल और एक सफेद पॉलीथिन या कैरी बैग चाहिए।सबसे पहले एक सफेद कैरी बैग लें। सफेद रंग की सतह पर बल्ब की रोशनी पड़ने से यह कीड़ों को आकर्षित करने में मदद कर सकती है। अब बैग की बाहरी सतह पर सरसों का तेल अच्छी तरह फैला दें, ताकि उसकी सतह चिकनी और चिपचिपी हो जाए।इसके बाद शाम के समय इस बैग को उस जगह बल्ब के पास लटका दें, जहां सबसे ज्यादा कीड़े आते हैं। बेहतर होगा कि इसे घर के बाहर वाले बल्ब के पास लगाया जाए, ताकि कीड़े घर में प्रवेश करने से पहले ही बैग की तरफ आकर्षित हों।

रातभर में दिख सकता है असर

रात में रोशनी की ओर आने वाले कीड़े तेल लगी पॉलीथिन पर जाकर चिपक सकते हैं। अगले दिन बैग पर काफी संख्या में कीड़े जमा दिखाई दे सकते हैं। इसके बाद पुराने बैग को सावधानी से हटाकर जरूरत के अनुसार नया बैग लगाया जा सकता है।

अगर आपके घर में इस तरह के कीड़े लगातार आ रहे हैं, तो इस उपाय को कुछ दिनों तक दोहराया जा सकता है।

साफ-सफाई भी है जरूरी

हालांकि यह एक आसान घरेलू ट्रिक है, लेकिन सिर्फ कीड़ों को पकड़ना ही पर्याप्त नहीं है। घर के आसपास पानी जमा न होने दें, कूड़ा साफ रखें और खाने-पीने की चीजों को ढककर रखें।तेल लगी पॉलीथिन को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखना भी जरूरी है। अगर घर में कीड़ों की समस्या बहुत ज्यादा है या किसी तरह के संक्रमण का खतरा नजर आए, तो उचित कीट नियंत्रण उपाय अपनाना बेहतर रहेगा।

नोट: यह घरेलू उपाय सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी पर आधारित है। इसकी प्रभावशीलता हर स्थिति में समान हो, यह जरूरी नहीं है।