×

Diwali 2024 इन तरह से रंगोली से सजायें अपना मंदिर-घर-आंगन,मिलेगा बड़ा अट्रैक्टिव लुक,देखें वीडियो 

 

रंगोली की सबसे आसान और सुंदर डिजाइन, जिसे देखते ही हो जाएंगे मंत्रमुग्ध।  

<a href=https://youtube.com/embed/6CAlP9Iegdc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/6CAlP9Iegdc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Diwali 2024 | दिवाली 2024 कब है, शुभ महूर्त, लक्ष्मी पूजन, पूजा सामग्री, पूजा विधि, आरती और टोटके" width="899">

सबसे आसान रंगोली की डिजाइन
दिवाली के मौके पर घर के किसी ना किसी कोने में रंगोली तो जरूर बनती है। फिर वो चाहे मेन गेट हो या फिर घर का मंदिर। अगर आप सबसे आसान रंगोली की डिजाइन तलाश रही हैं तो इन फोटोज को जरूर देख लें। लेटेस्ट पैटर्न के सा ही ये बनाने में भी बेहद सिंपल है।

मोर की सबसे सुंदर डिजाइन
मोर की आकृति बनाना लोग पसंद करते हैं। इस तरह से अगर मोर के पैटर्न वाली रंगोली डिजाइन बनाना चाहती हैं तो देख लें सिंपल पैटर्न।

अट्रैक्टिव रंगोली डिजाइन
आसान तरीकों से अगर आप रंगोली की डिजाइन बनाना चाहती हैं तो चूड़ी और छोटी प्लेट्स की मदद से इस तरह से पंखुड़ियों वाली रंगोली डिजाइन बना सकती हैं।

सिंपल रंगोली डिजाइन
दिखने में भले ही ये डिजाइन कठिन लग रही हो लेकिन इस तरह की रंगोली डिजाइन बनाना सबसे आसन है। बस इसे बनाने के लिए छोटे चम्मच का सहारा लें।

सुंदर रंगोली डिजाइन
घर के दरवाजे पर जगह कम है तो इस तरह की अट्रैक्टिव और सिंपल डिजाइन को आसानी से बनाया जा सकता है। इसमे सारे रंगों का थोड़ा-थोड़ा इस्तेमाल किया गया है।

ईजी रंगोली डिजाइन
जमीन पर एक बड़ी थाली रखकर उसके चारों तरफ सफेद रंग के किनारे बनाएं। फिर बीच में रंग भरकर उंगली की मदद से फूल बना लें। साथ ही किनारों पर डिजाइन बनाएं। ये बिल्कुल सिंपल सी रंगोली डिजाइन है।

मोर की सबसे आसान रंगोली डिजाइन
मोर बनाना अक्सर कठिन लगता है तो इस रंगोली की डिजाइन को देख लें। जिसे देखकर मोर के आकार वाली रंगोली डिजाइन बनाना सबसे ज्यादा आसान हो जाएगा। बस पंख बनाते समय किसी बड़े चम्मच का इस्तेमाल करें और फिर रंगों की परत चढ़ाएं।