×

बच्चे हो जाने से पहले और बच्चे हो जाने के बाद का जीवन देखिये इन मजेदार तस्वीरों से

 

जयपुर।  आज हम आपके लिए इस आ्रटिकल में आपके लिए कुछ ऐसी दिलचस्प तस्वीरें लेकर आए हैं जो बच्चों के जीवन में आने से पहले और उनके जीवन में आने के बाद की सभी बातों को बहुत अच्छी तरह से दर्शाती हैं। कि किस तरह बच्चे होने से पहले माता पिता की क्या उम्मीदें होती हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही होती है।

1. बच्चों की आने के बाद एक मां का जीवन कभी भी अकेला नहीं होता है वह चाहकर भी खुद को अकेले नहीं रख पाती हैं|

2. बच्चों के आने के बाद पति पत्नी का सारा समय अक्सर अपने बच्चों के साथ ही बीतता है वह चाहकर भी एक दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं|

3. बच्चों को तैयार करना बहुत ही आसान काम लगता है लेकिन असल में उन्हें तैयार करना सबसे बड़ी मेहनत का काम है|

4. जैसा हम सोचते हैं बच्चे मिट्टी के साथ कभी भी उस तरह से नहीं खेलते हैं| क्या आपने भी अपने बचपन में मिट्टी में बहुत खेला है? नीचे कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं|

5. जीवन में बच्चों के आने के बाद घर कभी भी साफ सुथरा नहीं लग सकता है क्योंकि बच्चे बाहर से ज्यादा घर में खेलना पसंद करते हैं|

6. बच्चों के साथ एक बेहतरीन पारिवारिक तस्वीर खिंचवाना बहुत ही मेहनत का काम है क्योंकि जैसा हम सोचते हैं अक्सर ऐसा नहीं होता है|

7. बच्चों को पेन और कलम के साथ खेलना बहुत पसंद होता है लेकिन वह इसका इस्तेमाल कभी भी कागज पर नहीं करते हैं| बच्चों की ड्राइंग बुक तो हमेशा उनके घरों की दीवार होती हैं| क्या आपके घर के बच्चे भी कुछ ऐसे ही हैं नीचे कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं|

8. बच्चों के जीवन में आने के बाद सारा समय ही नहीं बल्कि सारा बिस्तर भी उन्हीं का हो जाता है|