×

लम्बे और घने बालों का है शौक तो लगायें दालचीनी का हेयर मास्क,जाने इस्तेमाल का तरीका 

 

लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क, लंबे घने बाल हर लड़की की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। लड़कियां अक्सर अपने बालों को लेकर काफी पजेसिव रहती हैं। बढ़ते प्रदूषण और खराब जीवनशैली और खान-पान का असर भी बालों की ग्रोथ पर पड़ता है। कई बार मौसम बदलने पर भी बाल झड़ने की समस्या देखने को मिलती है। अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने के साथ-साथ बालों को झड़ने से रोकने के लिए घरेलू नुस्खे काफी कारगर माने जाते हैं।

झड़ते बालों से परेशान होकर लोग अक्सर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं और महंगे प्रोडक्ट्स भी लगाते हैं। हालांकि, कई बार इसके बाद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। बालों की ग्रोथ के लिए दालचीनी काफी असरदार मानी जाती है। दरअसल, दालचीनी में प्रोसायनिडिन नामक यौगिक पाया जाता है। कुछ शोध में माना गया है कि यह यौगिक बालों की ग्रोथ को बढ़ाने का काम करता है। दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन के लिए अच्छे माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि दालचीनी का इस्तेमाल बालों को झड़ने से रोकने और बालों को घना बनाने के लिए कैसे किया जा सकता है।

दालचीनी हेयर मास्क बालों को मजबूत और घना बनाएगा।
बालों को घना और लंबा बनाने के लिए दालचीनी का हेयर मास्क घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। पैक बनाने के लिए दो चम्मच बारीक दालचीनी पाउडर, दो चम्मच जैतून का तेल और दो चम्मच शहद लें। आप चाहें तो इसमें अंडा भी मिला सकते हैं.

इस तरह बनाएं दालचीनी हेयर मास्क
एक कटोरे में दालचीनी पाउडर, शहद, जैतून का तेल और अंडे को अच्छी तरह से मिलाएं और इसे मास्क की तरह तैयार कर लें। मास्क लगाने से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर कर लें। इसके बाद सिर की त्वचा से सिरे तक दालचीनी का मास्क लगाएं। इस मास्क को लगभग 30 मिनट तक लगा रहने दें और अपने बालों को गुनगुने पानी से धो लें। दालचीनी मास्क हटाने के बाद अपने बालों के अनुसार कोई अच्छा कंडीशनर लगाएं। आप इस पैक को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।