×

एपीजे अब्दुल कलाम के 10 शक्तिशाली कोट्स, जो आपकी सोच को देंगे नई दिशा और सफलता को बना देंगे आसान

 

भारत के पूर्व राष्ट्रपति होने के साथ-साथ "मिसाइल मैन" के नाम से मशहूर APJ अब्दुल कलाम एक महान शिक्षक भी थे। उन्होंने अपनी ज़िंदगी में कई ऐसे काम किए, जिनकी आज भी तारीफ़ की जाती है। उनका जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। वे एक महान इंसान थे जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी देश और इंसानियत की सेवा में लगा दी। अब्दुल कलाम का बचपन बहुत गरीबी में बीता, यहाँ तक कि उन्होंने अखबार भी बेचे। लेकिन, उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने सपनों को पूरा करते हुए देश और इंसानियत के लिए कई भलाई के काम किए। इन उसूलों और कामों की वजह से वे लोगों के दिलों में हमेशा बसे रहे। APJ अब्दुल कलाम के इन बेहतरीन विचारों को अपनाकर आप भी ज़िंदगी में सफलता पा सकते हैं।

APJ अब्दुल कलाम के प्रेरणा देने वाले विचार

  1. सपने वो नहीं हैं जो आप नींद में देखें, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे।
  2. शिक्षण एक महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता हैं। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।
  3. महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।
  4. हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्याओं को खुद को हराने नहीं देना चाहिए।
  5. अपने मिशन में कामयाब होने के लिए आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।
  6. इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये जरूरी हैं।
  7. तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक अपनी तय की हुई जगह पर ना पहुँच जाओ- अद्वितीय हो तुम। ज़िन्दगी में एक लक्ष्य रखो, लगातार ज्ञान प्राप्त करो, कड़ी मेहनत करो, और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए दृढ रहो।
  8. इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता हैं, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।
  9. किसी विद्यार्थी की सबसे ज़रूरी विशेषताओं में से एक है प्रश्न पूछना। विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने दीजिये।
  10. इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।