UPSSSC सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026: आज से शुरू हुए आवेदन, PET क्वालीफाई होना अनिवार्य
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग की ओर से कुल 132 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।इस भर्ती का नोटिफिकेशन कुछ दिन पहले जारी किया गया था और अब 14 सितंबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
ये तारीखें जरूर कर लें नोट
सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर 2026 तय की गई है। वहीं, आवेदन में किसी तरह का सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को 21 अक्टूबर 2026 तक का समय मिलेगा।
भर्ती परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन इसके नवंबर 2026 तक आयोजित होने की उम्मीद है।
PET 2025 पास होना जरूरी
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे जरूरी शर्त है कि उम्मीदवार ने UPSSSC PET 2025 दिया हो। जिन अभ्यर्थियों ने PET 2025 परीक्षा नहीं दी है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
UPSSSC की ज्यादातर ग्रुप-C भर्तियों में PET स्कोर को आधार बनाया जाता है। ऐसे में सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए भी PET 2025 स्कोर अनिवार्य रखा गया है।
योग्यता और उम्र कितनी होनी चाहिए?
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित डिग्री होना जरूरी है।
उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भी काफी कम रखा गया है। सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये आवेदन फीस निर्धारित की गई है।
ऐसे भरें UPSSSC Senior Instructor का फॉर्म
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर Applicant Segment में जाकर Candidate Registration के विकल्प पर क्लिक करें।
अब PET 2025 का रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानी से भरनी होगी।
इसके बाद जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF जरूर सुरक्षित रख लें।
यानी अगर आप UPSSSC की इस भर्ती के लिए योग्य हैं, तो 14 अक्टूबर की आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर दें।