Supreme Court Recruitment 2026: ग्रेजुएट्स के लिए जूनियर कोर्ट असिस्टेंट की 250 वैकेंसी, 7 अक्टूबर से आवेदन
Supreme Court of India Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (JCA) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 250 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के लिए योग्यता
जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।इसके अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है और उसकी अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।उम्र की बात करें तो 1 सितंबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
जूनियर कोर्ट असिस्टेंट का पद ग्रुप-B कैटेगरी में आता है। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-06 पे मैट्रिक्स के तहत वेतन दिया जाएगा।इसमें शुरुआती बेसिक पे 35,400 रुपये प्रति माह है। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
Supreme Court JCA Recruitment 2026: जरूरी तारीखें
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| भर्ती संस्था | सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया |
| पद | जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (JCA) |
| कुल पद | 250 |
| आवेदन शुरू | 7 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 28 अक्टूबर 2026 |
| बेसिक पे | ₹35,400 |
| पे लेवल | लेवल-06 |
| न्यूनतम टाइपिंग स्पीड | 35 शब्द प्रति मिनट |
| आधिकारिक वेबसाइट | sci.gov.in |
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती में उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट, टाइपिंग स्पीड टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव रिटन टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं।
1. ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट
पहले चरण में 100 सवालों वाली परीक्षा होगी। इसमें जनरल इंग्लिश, जनरल एप्टीट्यूड, जनरल प्रिंसिपल्स ऑफ लॉ, ज्यूडिशियरी, सुप्रीम कोर्ट से जुड़े नियम और कंप्यूटर नॉलेज जैसे विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।
परीक्षा के लिए 1 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। इस चरण में क्वालिफाई करने के लिए न्यूनतम निर्धारित अंक हासिल करना जरूरी होगा।
2. टाइपिंग स्पीड टेस्ट
इसके बाद उम्मीदवारों का कंप्यूटर आधारित अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट होगा। यह टेस्ट 10 मिनट का होगा और इसमें कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड जरूरी है।
यह चरण 50 अंकों का होगा और इसमें क्वालिफाई करने के लिए न्यूनतम 25 अंक हासिल करने होंगे।
3. डिस्क्रिप्टिव रिटन टेस्ट
अगले चरण में अंग्रेजी भाषा में डिस्क्रिप्टिव परीक्षा होगी। इसमें पैसेज, निबंध लेखन और अन्य लेखन से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं।
इस परीक्षा में 100 में से कम से कम 50 अंक हासिल करना जरूरी होगा।
4. इंटरव्यू
अंतिम चरण में इंटरव्यू होगा। यह चरण 100 अंकों का होगा और इसमें भी न्यूनतम निर्धारित अंक हासिल करना जरूरी होगा।
आवेदन शुल्क कितना है?
सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।वहीं SC, ST, OBC (Non-Creamy Layer), Ex-Servicemen और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये रखा गया है।आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी फोटो, हस्ताक्षर, ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट और लागू होने वाले अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद उसे वापस नहीं किया जाएगा।
कहां से करें आवेदन?
योग्य उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में दी गई योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, दस्तावेज और फीस से जुड़ी सभी शर्तें ध्यान से पढ़ लें।