×

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली बंपर भर्तियां, अधिकतम पैकेज ₹98 लाख

 

अगर आप अनुभवी प्रोफेशनल हैं और बेहतर सैलरी वाली नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो SBI की यह भर्ती आपके लिए खास हो सकती है। State Bank of India (SBI) ने State Bank Institute of Leadership यानी SBIL, कोलकाता के लिए Specialist Cadre Officers के पदों पर भर्ती निकाली है।इस भर्ती में Dean, Faculty और Marketing Executive के कुल 3 पद शामिल हैं। खास बात यह है कि इन पदों पर सालाना पैकेज 98 लाख रुपये तक रखा गया है। हालांकि, इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में अच्छी शैक्षणिक योग्यता के साथ कई वर्षों का अनुभव होना जरूरी है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

SBI की इस भर्ती में तीनों पदों पर एक-एक वैकेंसी है।

  • Dean: सालाना 98 लाख रुपये तक
  • Faculty: सालाना 63 लाख रुपये तक
  • Marketing Executive: सालाना 52 लाख रुपये तक

यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Dean पद के लिए योग्यता

Dean पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 31 अगस्त 2026 को 40 से 55 साल के बीच होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास MBA, Executive MBA, PGDM, PGDBA या समकक्ष योग्यता में कम से कम 55 फीसदी अंक होने चाहिए। इसके अलावा PhD या MPhil डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार के पास कम से कम 15 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। इसमें वरिष्ठ अकादमिक या लीडरशिप पद पर कम से कम 3 साल का अनुभव जरूरी है।

Faculty और Marketing Executive की योग्यता

Faculty पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 6 साल का टीचिंग या ट्रेनिंग अनुभव मांगा गया है।

वहीं Marketing Executive पद के लिए Marketing में MBA या संबंधित डिग्री के साथ कम से कम 55 फीसदी अंक जरूरी हैं। उम्मीदवार के पास कम से कम 5 साल का मार्केटिंग अनुभव होना चाहिए।

डिजिटल मार्केटिंग, मार्केटिंग एनालिटिक्स और सोशल मीडिया मार्केटिंग जैसी स्किल वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है।

नहीं होगी लिखित परीक्षा

इस भर्ती की एक खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा।

आवेदन के बाद उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू होगा।

Dean और Faculty पद के उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू के साथ डेमो सेशन भी आयोजित किया जाएगा। वहीं Marketing Executive पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा।

इसके बाद उम्मीदवार की योग्यता और अनुभव के आधार पर पैकेज को लेकर बातचीत की जा सकती है।

6 अक्टूबर तक करें आवेदन

SBI की इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के Careers सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं और Apply Online लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी उम्र, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़ी सभी पात्रता शर्तों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांच लेना चाहिए।