Sainik School Recruitment 2026: सैनिक स्कूल में TGT, काउंसलर और वार्ड बॉय समेत कई पदों पर भर्ती, 31 दिसंबर तक करें आवेदन
सरकारी और प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सैनिक स्कूल गोपालगंज ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत TGT टीचर, काउंसलर, बैंड मास्टर, वार्ड बॉय और जनरल एम्प्लॉयी के पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि इसमें नियमित और संविदा यानी कॉन्ट्रैक्चुअल दोनों तरह के पद शामिल हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सैनिक स्कूल गोपालगंज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपनी योग्यता और आयु सीमा जांचने के बाद समय रहते आवेदन करें।
Sainik School Gopalganj Vacancy 2026: किस पद पर कितनी भर्ती?
सैनिक स्कूल गोपालगंज की इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए कुल 15 रिक्तियां बताई गई हैं। पद के अनुसार वैकेंसी का विवरण इस प्रकार है:
| पद का नाम | रिक्तियां |
|---|---|
| TGT (जनरल साइंस) | 1 |
| TGT (कंप्यूटर साइंस) | 1 |
| काउंसलर (संविदा) | 1 |
| बैंड मास्टर (संविदा) | 1 |
| वार्ड बॉय (संविदा) | 4 |
| जनरल एम्प्लॉयी (संविदा) | 7 |
| कुल पद | 15 |
TGT टीचर के लिए क्या योग्यता चाहिए?
1. TGT (जनरल साइंस): इस पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषयों में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ चार वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स, जिसमें बॉटनी, जूलॉजी और केमिस्ट्री विषय शामिल हों तथा बीएड का कंपोनेंट भी हो, मान्य है।
इसके अलावा संबंधित विषयों में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर या ऑनर्स डिग्री और 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएड डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। तीन वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड-एमएड या निर्धारित बीएड स्पेशल एजुकेशन योग्यता के विकल्प भी नोटिफिकेशन में दिए गए हैं। उम्मीदवार के लिए CTET पेपर-II पास होना भी जरूरी है।
2. TGT (कंप्यूटर साइंस): इस पद के लिए BSc कंप्यूटर साइंस, BCA या बैचलर ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा गणित विषय के साथ ग्रेजुएशन और कंप्यूटर इंजीनियरिंग या आईटी में तीन साल का डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी योग्यता का प्रावधान है। गणित के साथ ग्रेजुएशन और कंप्यूटर एप्लिकेशन में एक साल का डिप्लोमा या DOEACC से A-Level कोर्स के साथ बीएड जैसी योग्यताएं भी नोटिफिकेशन में शामिल हैं।
दोनों TGT पदों के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
काउंसलर और बैंड मास्टर के लिए योग्यता
काउंसलर: इस पद के लिए साइकोलॉजी में बैचलर या मास्टर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें क्लिनिकल, काउंसलिंग, अप्लायड या एजुकेशनल साइकोलॉजी जैसी विशेषज्ञताएं शामिल हैं। मेंटल हेल्थ या काउंसलिंग में सोशल वर्क की मास्टर डिग्री वाले उम्मीदवार भी पात्र हो सकते हैं। इसके अलावा किसी अन्य विषय में डिग्री के साथ स्कूल काउंसलिंग या चाइल्ड गाइडेंस में निर्धारित काउंसलिंग योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
बैंड मास्टर: इस पद के लिए AEC ट्रेनिंग सेंटर, पचमढ़ी से पोटेंशियल बैंड मास्टर, बैंड मेजर या ड्रम मेजर कोर्स किया होना चाहिए। इसके समकक्ष नेवी या एयरफोर्स का कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
काउंसलर और बैंड मास्टर दोनों पदों के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष रखी गई है।
वार्ड बॉय और जनरल एम्प्लॉयी के लिए 10वीं पास करें आवेदन
इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी अवसर दिया गया है।
वार्ड बॉय: इस पद के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार को अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा BA, BSc या BCom की डिग्री रखने वाले तथा खेल, कला या संगीत के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाले उम्मीदवारों को भी आवेदन का मौका दिया गया है। आयु सीमा 18 से 50 वर्ष है।
जनरल एम्प्लॉयी: इस पद के लिए भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। कुक, डीजी सेट मैकेनिक, वाहन मैकेनिक, पेंटर, कारपेंटर, राजमिस्त्री, मोची, नाई, मेस अटेंडेंट, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर और सफाई कर्मचारी जैसे कामों में अनुभव या कौशल रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 50 वर्ष निर्धारित है।
सभी पदों के लिए आयु की गणना 1 अप्रैल 2027 के आधार पर की जाएगी।
सैनिक स्कूल में कितनी मिलेगी सैलरी?
सैनिक स्कूल गोपालगंज में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन दिया जाएगा। नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक वेतन का विवरण इस प्रकार है:
| पद | मासिक वेतन/बेसिक पे |
|---|---|
| TGT (जनरल साइंस) | ₹44,900 |
| TGT (कंप्यूटर साइंस) | ₹44,900 |
| काउंसलर | ₹42,000 |
| बैंड मास्टर | ₹34,000 |
| वार्ड बॉय | ₹23,500 |
| जनरल एम्प्लॉयी | ₹21,060 |
TGT पदों के लिए बेसिक पे 7वें वेतन आयोग के पे लेवल के अनुसार निर्धारित है। अन्य पदों के लिए नोटिफिकेशन में दिए गए वेतन संबंधी नियम लागू होंगे।
Sainik School Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन नहीं, बल्कि ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
-
सबसे पहले सैनिक स्कूल गोपालगंज की आधिकारिक वेबसाइट www.ssgopalganj.in पर जाएं।
-
भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन और एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
-
आवेदन फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, पता, कैटेगरी और शैक्षणिक योग्यता सहित सभी जरूरी जानकारियां भरें।
-
फॉर्म के साथ पासपोर्ट साइज फोटो और अपना बायोडाटा लगाएं। बायोडाटा में मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जरूर दर्ज करें।
-
निर्धारित आवेदन शुल्क का बैंक ड्राफ्ट तैयार करवाएं।
-
सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन फॉर्म स्कूल के पते पर भेज दें।
आवेदन शुल्क और आखिरी तारीख
आवेदन के लिए सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये तथा SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना होगा। यह शुल्क बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा।
आवेदन फॉर्म स्कूल पहुंचने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026 है। अंतिम तारीख के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे डाक में लगने वाले समय को ध्यान में रखते हुए अपना फॉर्म पहले ही भेज दें।
भर्ती की योग्यता, आवेदन फॉर्म, बैंक ड्राफ्ट और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार सैनिक स्कूल गोपालगंज की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ssgopalganj.in पर जारी नोटिफिकेशन जरूर देखें।