×

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, ONGC में इंजीनियर-जियोलॉजिस्ट के 52 पदों पर भर्ती, 1.80 हजार तक मिलेगी सैलरी 

 

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने इंजीनियर और जियोलॉजिस्ट समेत 52 ग्रेजुएट ट्रेनी की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 जुलाई, 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

**आवेदन के लिए क्या योग्यताएं हैं?**

**ग्रेजुएट ट्रेनी (पेट्रोलियम इंजीनियरिंग):** पेट्रोलियम इंजीनियरिंग/एप्लाइड पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में 60% अंकों के साथ B.Tech/ग्रेजुएट डिग्री।
**ग्रेजुएट ट्रेनी (मैकेनिकल इंजीनियरिंग):** मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60% अंकों के साथ B.Tech/ग्रेजुएट डिग्री।
**ग्रेजुएट ट्रेनी (केमिकल इंजीनियरिंग):** केमिकल इंजीनियरिंग में 60% अंकों के साथ B.Tech/ग्रेजुएट डिग्री।
**ग्रेजुएट ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग):** इंस्ट्रूमेंटेशन में 60% अंक। **ग्रेजुएट ट्रेनी (जियोलॉजी):** जियोलॉजी/पेट्रोलियम जियोलॉजी/जियोलॉजिकल टेक्नोलॉजी में 60% अंकों के साथ M.Sc., M.Tech या इसके बराबर की डिग्री।

**उम्र सीमा क्या है?**

ONGC भर्ती 2026 के तहत इंजीनियरिंग पदों के लिए, जनरल और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 26 साल, OBC (NCL) के लिए 29 साल और SC/ST उम्मीदवारों के लिए 31 साल है। वहीं, जियोलॉजी पदों के लिए अधिकतम उम्र सीमा जनरल/EWS कैटेगरी के लिए 27 साल, OBC (NCL) के लिए 30 साल और SC/ST कैटेगरी के लिए 32 साल तय की गई है। उम्र की गणना 31 जुलाई, 2026 से की जाएगी।

**आवेदन शुल्क कितना है?**

ONGC भर्ती 2026 के लिए, जनरल, EWS और OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹1,000 का आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

**वेतन की जानकारी**

चुने गए उम्मीदवारों को ग्रेजुएट ट्रेनी (E1 लेवल) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस पद के लिए वेतन ₹60,000 से ₹1,80,000 प्रति माह तय किया गया है।

शैक्षणिक/इंजीनियरिंग स्ट्रीम UR OBC (NCL) SC ST EWS कुल
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग 4 2 2 0 1 9
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 1 2 6 5 (1) 1 13
केमिकल इंजीनियरिंग 4 4 1 0 1 10
इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग 2 0 0 0 0 2
भूगर्भ शास्त्र 2 0 1 1 0 4
कुल 24 12 9 2 5 52