×

अब कनाडा में जॉब और PR पाना आसान! हेल्थकेयर और इन सेक्टर्स में निकलीं भारी वैकेंसी

 

कनाडा में स्किल्ड प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बनी हुई है। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और अलग-अलग सेक्टर में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए कनाडा सरकार अपने Express Entry सिस्टम के जरिए विदेशों से अनुभवी वर्कर्स को आकर्षित कर रही है। इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) की ओर से Healthcare, Trades, Education, STEM और Transport समेत कई क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले प्रोफेशनल्स पर फोकस किया जा रहा है।

अगर आप भी कनाडा में नौकरी करने या भविष्य में Permanent Residency (PR) हासिल करने की योजना बना रहे हैं, तो Express Entry आपके लिए एक महत्वपूर्ण रास्ता हो सकता है। इसके तहत Category-Based Selection के जरिए कुछ खास क्षेत्रों में काम करने वाले उम्मीदवारों को PR के लिए आमंत्रित किया जाता है।

एक्सप्रेस एंट्री क्या है?

Express Entry कनाडा का एक इमिग्रेशन सिस्टम है, जिसके जरिए स्किल्ड वर्कर्स को Permanent Resident बनने के लिए चुना जाता है। यह खुद कोई वीजा नहीं है, बल्कि योग्य उम्मीदवारों की प्रोफाइल का एक ऑनलाइन पूल है।

इसकी प्रक्रिया कुछ इस तरह होती है:

  • उम्मीदवार IRCC की वेबसाइट पर अपनी ऑनलाइन Express Entry प्रोफाइल बनाता है।
  • प्रोफाइल में उम्र, शिक्षा, काम का अनुभव और भाषा से जुड़ी जानकारी देनी होती है।
  • उम्मीदवार को Federal Skilled Worker Program, Federal Skilled Trades Program या Canadian Experience Class में से किसी एक के लिए योग्य होना जरूरी है।
  • योग्य उम्मीदवारों को Express Entry Pool में शामिल किया जाता है।
  • इसके बाद Comprehensive Ranking System (CRS) के आधार पर उम्मीदवारों को स्कोर दिया जाता है।
  • CRS स्कोर में उम्र, शिक्षा, वर्क एक्सपीरियंस और भाषा क्षमता जैसे कई फैक्टर शामिल होते हैं।
  • कनाडा सरकार समय-समय पर उम्मीदवारों को PR के लिए आवेदन करने का Invitation to Apply (ITA) देती है।

Category-Based Selection से क्या फायदा?

Express Entry में Category-Based Selection उन उम्मीदवारों के लिए खास महत्व रखता है, जिनका अनुभव कनाडा की जरूरत वाले सेक्टर से जुड़ा है।

इस प्रक्रिया में सिर्फ सबसे ज्यादा CRS स्कोर वाले उम्मीदवारों पर निर्भर रहने के बजाय सरकार कुछ खास जॉब कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अलग से चयन कर सकती है। ऐसे में किसी डिमांड वाले सेक्टर में अनुभव रखने वाले उम्मीदवार को सामान्य ड्रॉ की तुलना में बेहतर मौका मिल सकता है।

हालांकि, किसी कैटेगरी में शामिल होना अपने आप PR की गारंटी नहीं देता। उम्मीदवार को संबंधित पात्रता शर्तों और चयन मानदंडों को पूरा करना जरूरी होता है।

भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए क्यों खास है यह मौका?

भारत से हर साल बड़ी संख्या में डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर, IT प्रोफेशनल्स, टीचर और ट्रेड वर्कर्स तैयार होते हैं। ऐसे में कनाडा की डिमांड वाली कैटेगरी में काम करने वाले कई भारतीय प्रोफेशनल्स इस सिस्टम के जरिए आवेदन करने की स्थिति में हो सकते हैं।

अगर आपकी नौकरी और वर्क एक्सपीरियंस कनाडा की किसी प्राथमिकता वाली कैटेगरी से मेल खाते हैं, तो Category-Based Selection के तहत आपको PR के लिए Invitation मिलने का अवसर मिल सकता है।

किन प्रोफेशनल्स पर है फोकस?

कनाडा के Express Entry में अलग-अलग समय पर जिन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाती है, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • Healthcare और Social Services
  • Science, Technology, Engineering और Mathematics यानी STEM
  • Skilled Trades
  • Education
  • Transport
  • फ्रेंच भाषा में मजबूत क्षमता रखने वाले उम्मीदवार
  • कनाडा में अनुभव रखने वाले कुछ डॉक्टर
  • कनाडा में अनुभव रखने वाले कुछ सीनियर मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स
  • कनाडा में अनुभव रखने वाले कुछ रिसर्चर्स

PR के लिए कैसे काम करता है पूरा प्रोसेस?

कनाडा के Express Entry के जरिए PR हासिल करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को अपनी प्रोफाइल तैयार करनी होती है। इसमें शिक्षा, काम का अनुभव और भाषा टेस्ट से जुड़ी जानकारी दर्ज की जाती है।

इसके बाद IRCC यह जांचता है कि उम्मीदवार तीन प्रमुख Express Entry प्रोग्राम में से किसी एक के लिए योग्य है या नहीं। पात्र होने पर प्रोफाइल को Express Entry Pool में शामिल किया जाता है और CRS स्कोर निर्धारित होता है।

अगर किसी विशेष Category-Based Draw में आपकी प्रोफाइल संबंधित कैटेगरी और अन्य शर्तों से मेल खाती है, तो आपको Invitation to Apply मिल सकता है। ITA मिलने के बाद उम्मीदवार को तय समयसीमा के भीतर PR का पूरा आवेदन जमा करना होता है।

इसके बाद IRCC दस्तावेजों, पात्रता, मेडिकल जांच और पुलिस सर्टिफिकेट समेत जरूरी चीजों की जांच करता है। सभी आवश्यक शर्तें पूरी होने पर PR आवेदन पर अंतिम फैसला लिया जाता है।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप कनाडा में नौकरी या PR के लिए Express Entry के जरिए आवेदन करने की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले अपनी NOC कैटेगरी, वर्क एक्सपीरियंस, एजुकेशन, भाषा स्कोर और CRS पॉइंट्स की जांच करें।

कनाडा की इमिग्रेशन कैटेगरी और नियम समय के साथ बदल सकते हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले IRCC की आधिकारिक जानकारी के आधार पर मौजूदा पात्रता और Category-Based Selection की शर्तों को जरूर जांच लें।