☰
×

इंस्योरेंस सेक्टर में बंपर जॉब्स! NICL एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती का विज्ञापन जारी, कल से भरे जाएंगे फॉर्म

 

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO) जनरलिस्ट एवं स्पेशलिस्ट/कैडर-1 भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 321 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

NICL AO Exam Date 2026: कब होगी परीक्षा?

NICL ने आवेदन की तारीख के साथ भर्ती परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती के लिए सबसे पहले फेज-1 यानी प्रीलिम्स परीक्षा 17 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में शामिल होने का मौका मिलेगा। फेज-2 यानी मेन्स परीक्षा 22 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

NICL AO Vacancy 2026: 321 पदों पर भर्ती

इस भर्ती के तहत जनरलिस्ट और अलग-अलग स्पेशलिस्ट कैडर में कुल 321 पद भरे जाएंगे।

पद/स्पेशलाइजेशन पदों की संख्या
फाइनेंस (CA एवं CMA) 20
लीगल 20
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी 11
ऑटोमोबाइल इंजीनियर 20
रिस्क इंजीनियर 28
कंपनी सेक्रेटरी 2
एग्रीकल्चर 20
कुल स्पेशलिस्ट पद 121
जनरलिस्ट 200
कुल पद 321

NICL AO Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। पद के अनुसार उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, BE, BTech, ME, MTech, BCom, MCom, CA, ICWA आदि में से संबंधित योग्यता होनी चाहिए।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जिस स्पेशलिस्ट पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसकी विशिष्ट शैक्षणिक योग्यता आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर चेक करें।

उम्र सीमा

NICL AO भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

NICL AO Selection Process: कैसे होगा चयन?

NICL AO भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को फेज-1 प्रीलिम्स परीक्षा देनी होगी।

प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवार फेज-2 मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे। मेन्स परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

सभी चरणों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

चयन प्रक्रिया:
प्रीलिम्स → मेन्स → इंटरव्यू → फाइनल मेरिट लिस्ट

NICL AO Salary: 1.56 लाख रुपये तक वेतन

NICL AO पद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस पद का पे स्केल ₹82,485 से ₹1,56,745 प्रति माह तक है।

इसके अलावा उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिल सकती हैं।

आवेदन की जरूरी तारीखें

  • आवेदन शुरू: 8 अक्टूबर 2026

  • आवेदन की अंतिम तारीख: 28 अक्टूबर 2026

  • फेज-1 परीक्षा: 17 नवंबर 2026

  • फेज-2 परीक्षा: 22 दिसंबर 2026

  • कुल पद: 321

  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष

  • वेतन: ₹82,485 से ₹1,56,745 तक

जो उम्मीदवार बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर में Administrative Officer के पद पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर है। आवेदन शुरू होने के बाद फॉर्म भरते समय उम्मीदवार अपनी योग्यता, आयु सीमा और संबंधित स्पेशलाइजेशन की पात्रता को ध्यान से जरूर जांच लें।