×

Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 1100 पदों पर भर्ती, 24 सितंबर तक मौका; जानें योग्यता और फीस
 

 

सरकारी बैंक में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने नियमित आधार पर 1,100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 4 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 24 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन कर दें।

किस पद पर कितनी वैकेंसी?
इस भर्ती अभियान में दो पदों को शामिल किया गया है।
वेल्थ एग्जीक्यूटिव:
वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज विभाग में इस पद के लिए 1,000 रिक्तियां हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 22 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
क्रेडिट एनालिस्ट:
कॉर्पोरेट एंड इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट विभाग में 100 पद उपलब्ध हैं। इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है।
वेल्थ एग्जीक्यूटिव के लिए योग्यता
इस पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही Insurance Institute of India का IC 38 Certificate या निर्धारित NISM Certificate में से वैध प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन या फाइनेंस, मार्केटिंग अथवा बैंकिंग से संबंधित MBA करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही गई है।

क्रेडिट एनालिस्ट के लिए क्या चाहिए?
क्रेडिट एनालिस्ट पद के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा Chartered Accountant (CA) की योग्यता भी अनिवार्य है।
उम्मीदवार के पास किसी Scheduled Commercial Bank में कम से कम 1 वर्ष का बैंकिंग अनुभव भी होना चाहिए।
कितनी देनी होगी आवेदन फीस?
आवेदन शुल्क की बात करें तो General, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये फीस देनी होगी। वहीं SC, ST और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये रखा गया है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Careers सेक्शन में जाकर Current Opportunities पर क्लिक करें।
अब संबंधित भर्ती के लिंक को खोलकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरने के बाद पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और रिज्यूम जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

अंत में अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तें जरूर जांच लेनी चाहिए।