×

इसरों में भर्ती का आखिरी मौका, क्लर्क, असिस्टेंट समेत इन पदों पर पाएं नौकरी, पास हैं आखिरी तारिख !

 

जॉब्स न्यूज डेस्क !!! अगर आप इसरो में नौकरी करना चाहते हैं तो आज आपके पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। बता दें कि इसरो क्लर्क, असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्तियां कर रहा है। भर्ती के सभी विवरणों को तुरंत देखने के बाद जल्द से जल्द आवेदन जमा करें। इसरो ने नोटिफिकेशन जारी कर कुल 526 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इनमें सहायक के 339, कनिष्ठ वैयक्तिक सहायक के 153, अपर श्रेणी लिपिक के 16, आशुलिपिक के 14, सहायक के 3 और कनिष्ठ वैयक्तिक सहायक के 1 पद शामिल हैं।

कहां और कैसे अप्लाई करें
पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद करियर टैब में जाकर रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भरें। बता दें कि आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 16 जनवरी है.

योग्यता क्या होनी चाहिए?

सहायक / अपर डिवीजन क्लर्क - न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक। कंप्यूटर का ज्ञान।

जूनियर पर्सनल असिस्टेंट / स्टेनोग्राफर - न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक या 60% अंकों के साथ डिप्लोमा। साथ ही अंग्रेजी में 60 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम टाइपिंग गति।

आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 9 जनवरी 2023 को अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार भर्ती नोटिफिकेशन देखने और आवेदन करने के लिए इस लिंक apps.ursc.gov.in/CentralOCB-2022/advt.jsp पर जाएं।