12th Pass Govt Jobs: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में ड्राइवर की भर्ती, अंतिम तिथि से पहले भरें फॉर्म
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने ड्राइवर और फराश के कुल 56 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती को लेकर अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 56 पद भरे जाएंगे।
- ड्राइवर – 25 पद
- सामान्य वर्ग: 21
- SC/ST/BC: 3
- एक्स-सर्विसमैन: 1
- फराश – 31 पद
- सामान्य वर्ग: 26
- SC/ST/BC: 3
- एक्स-सर्विसमैन: 2
12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा मैट्रिक में हिंदी या पंजाबी विषय होना चाहिए। उम्मीदवार के पास LMV ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम 2 साल का कार चलाने का अनुभव भी होना चाहिए।
वहीं, फराश पद के लिए उम्मीदवार को हिंदी और स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है।
आयु सीमा की बात करें तो अधिकतम 35 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवारों को पहले उनके अंकों या अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है। इसके बाद चयन प्रक्रिया में ड्राइविंग प्रैक्टिकल टेस्ट होगा। अंत में इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
फराश पद के उम्मीदवारों को Physical Endurance Test (PET) से गुजरना होगा। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में चयन किया जाएगा।
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
ड्राइवर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को वर्ग के अनुसार ₹800 से ₹1,000 तक आवेदन शुल्क देना होगा।
वहीं, फराश पद के लिए आवेदन शुल्क ₹600 से ₹700 तक निर्धारित किया गया है।
18 सितंबर है आखिरी तारीख
उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। इच्छुक अभ्यर्थी 18 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवार हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और अपनी योग्यता, आयु सीमा, शुल्क और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी शर्तों की जांच कर लें।