×

IPL 2020 : धमाकेदार जीत के बाद मुंबई का प्लेऑफ का टिकट पक्का, जानिए कैसा है Points Table का हाल

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। आईपीएल 2020 में बीते दिन मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की। मुकाबले में पहले खेलते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए। वहीं इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 5 विकेट खोते हुए 166 रन बनाकर जीत अपने नाम की।

IPL 2020, MI VS RCB: सुर्यकुमार यादव ने खेली तूफानी पारी, मुंबई ने 5 विकेट से बैंगलोर को हराया

इसी जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। आरसीबी के खिलाफ जीत के बाद मुंबई इंडियंस के अंक तालिका में 12 मैच के बाद 16 अंक हो गए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी है और उसके 12 मैच में 14 अंक हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम  12 मैच में 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के 12 मैच में 12 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है।

MI vs RCB: बुमराह ने IPL में पूरा किया विकेटों का शतक, पहले और आखिरी शिकार को लेकर हुआ ये संयोग

इसके अलावा केकेआर की टीम 12 मैच में 12 अंक के साथ अंक तालिका में पांचवें नंबर पर मौजूद है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के 12 मैच खेलने के बाद 10 अंक हैं। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के भी 12 मैच के बाद 10 अंक हैं। प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिर में चेन्नई सुपरकिंग्स है जो प्लेऑफ से बाहर होने वाली इस सीजन की पहली टीम है। चेन्नई सुपरकिंग्स 12 मैच खेलने के बाद 8 अंक अर्जित किए हुए ।

IPL 2020, MI VS RCB: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा अर्धशतक, बैंगलोर ने मुंबई को दिया 165 का लक्ष्य

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में चैंपियन की तरह प्रदर्शन किया है और इस बात की पूरी संभावना है कि वह खिताब का बचाव भी कर सकती है। मुंबई ने लीग के इतिहास में अब तक 4 खिताब अपने नाम किए हैं और अब प्लेऑफ में पहुंचने के बाद भी वह प्लेऑफ की दावेदारी कर रही है।