×

 IPL 2021, KKR vs RR  गिल और अय्यर ने खेली  शानदार पारी, कोलकाता ने राजस्थान को दिया 172 रनों का लक्ष्य

 

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021 के   54 वें मैच के तहत  कोलकाता  नाइट राइडर्स और   राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत हो रही है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला     शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के तहत राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया ।

IPL 2021 Kl Rahul ने पंजाब के लिए बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने   शुभमन गिल  और वेंकटेश अय्यर की  पारी के दम  पर  20 ओवर में 4 विकेट खोकर 171 रन बनाए हैं।कोलकाता के लिए शुभमन गिल ने  44 गेंदों में चार चौके और   दो छक्के  की मदद से  56 रनों की पारी खेली ।वहीं वेंकटेश अय्यर ने   35 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रनों की पारी खेली।

IPL 2021  मैच के बाद Deepak Chahar  ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, सरेआम किया प्यार का इजहार, Video Viral

इसके अलावा   राहुल त्रिपाठी ने 14 गेंदों में   नाबाद 21 रन बनाए। वहीं  नीतिश राणा ने 12 और  कप्तान ईयान मॉर्गन ने नाबाद 13 रन बनाए। वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए क्रिस मोरिस और चेतन सकारिया ने  1-1 विकेट लिए। इसके राहुल  त्रिपाठी और    ग्लेन फिलिप ने 1-1 विकेट  लिए।

IPL 2021 कप्तान KL Rahul ने खेली नाबाद 98 रनों की पारी , PBKS ने CSK को रौंदा 

केकेआर ने वैसे तो मैच में  राजस्थान के खिलाफ  एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है लेकिन टीम की जीत के लिए गेंदबाजों को  अब शानदार प्रदर्शन करना होगा।  कोलकाता की गेंदबाजों पर  टीम की जीत का दारोमदार रहने वाला है।बता  दें कि केकेआर की टीम प्लेऑफ  में पहुंचने के लिए संघर्ष  कर रही है।कोलकाता को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीत दर्ज करनी होगी। वहीं  प्लेऑफ  से बाहर हो चुकी राजस्थान रॉयल्स  अपने टूर्नामेंट का सुखद अंत करना चाहेगी। कोलकाता और    राजस्थान के बीच रोमांचक   भिड़ंत जारी है।