×

IPL 2021 RCB vs SRH जानिए किन खिलाड़ियों को मिलेगा, ऐसे हो सकती है बैंगलोर - हैदराबाद की 
Playing 11

 
 

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  आईपीएल 2021 में  52 वें मैच  में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टक्कर होने वाली है।    विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम बैंगलोर  प्लेऑफ में पहले ही   अपनी जगह पक्की कर चुकी है।  वहीं हैदराबाद काफी पहले ही अंतिम  चार की रेस से बाहर हो चुकी है।

IPL 2021 RCB और SRH  के बीच होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल 

बैंगलोर  12 मैचों में  8 जीत के साथ 16 अंक लेकर   प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं हैदराबाद की टीम   इतने ही मैचों में दो जीत के साथ    4 अंक लेकर आठवें स्थान पर है। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के तहत बैंगलोर की  शुरूआत अच्छी नहीं रही थी और टीम को    लगातार तो दो मैच गंवाने  पड़े थे लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने ना केवल  वापसी  की , बल्कि   जीत की हैट्रिक भी लगाई।

IPL से संन्यास पर MS Dhoni ने दिया बड़ा बयान, बता दिया कब खेलेंगे आखिरी मैच
 


बैंगलोर ने पिछले मैच में   पंजाब किंग्स को 6 विकेट से मात दी   और अब वह जीत के लय को बरकरार रखने उतरेगी। दूसरी ओर हैदराबाद  टीम का  पहले चरण के बाद  दूसरे चरण में भी खराब  प्रदर्शन रहा । हैदराबाद ने  दूसरे चरण में अपने खेले 5 मैचों में से एक  के तहत जीत दर्ज की।

IPL 2021  Vira Kohli की टीम RCB को टॉप 2 में बनानी जगह तो करना होगा ये काम 

हैदराबाद ने  पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात दी थी। टीम के पास  खोने के लिए कुछ भी नहीं है लेकिन वह जीत के साथ टूर्नामेंट का अंत करना चाहेगी। दोनों  टीमें आज के मैच के तहत कुछ बदलाव कर सकती हैं। प्लेऑफ के मैच से पहले विराट कोहली की टीम प्रयोग करना चाहेगी। वहीं हैदराबाद के  खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है और इसलिए बदलाव हो सकते हैं।

संभावित प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 

विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, डेनियल क्रिश्चियन, जॉर्ज गार्टन, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

सनराइजर्स हैदराबाद 

केन विलियमसन (कप्तान), जेसन रॉय, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, सिद्धार्थ कौल।