×

IPL 2021, MI vs KKR जानिए  कब, कहां और कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट
 

 

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021 में    34 वें मैच के तहत   गुरुवार  को  कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना   मुंबई इंडियंस से होगा।  कोलकाता के  खिलाफ मुंबई की  निगाहें जीत की पटरी पर लौटने  की होंगी  क्योंकि   मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मैच में सीएसके के खिलाफ हार का  सामना करना पड़ा  था।वहीं केकेआर  की टीम ने अपने पिछले मैच में आरसीबी को मात दी  और वह  अपनी लय को बरकरार रखने उतरने वाली है।  

IPL 2021 बल्ले से नहीं खेल पाए बड़ी पारी लेकिन ​फिर भी Wriddhiman Saha ने बना दिया स्पेशल रिकॉर्ड 
 

मुंबई इंडियंस और कोलकाता के  बीच यह  मुकाबला   अबु धाबी के शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में  खेला जाएगा।   मुकाबला भारतीय समय  के हिसाब से  शाम   7.30 बजे से शुरु होगा,जबकि मैच में  टॉस करीब     7  बजे हो जाएगा। इस  मैच का लाइव प्रसारण स्टार  स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देखा सकता है।वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग     डिज्नी+हॉटस्टार पर  देख सकते हैं।

IPL 2021, MI vs KKR मुंबई इंडियंस के  भिड़ंत होगी केकेआर से, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

बता दें कि चेन्नई के खिलाफ  मैच    मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान रोहित शर्मा  नहीं खेले  थे लेकिन  अब  केकेआर के खिलाफ उनकी वापसी होगी या नहीं, इस  बात पर संशय है । वहीं अगर    कोलकाता  के खिलाफ भी रोहित शर्मा मैदान पर उतरते हैं तो  मुंबई इंडियंस की  कप्तानी एक बार फिर  कीरोन पोलार्ड करते हुए नजर आ सकते हैं।

IPL 2021 Anrich Nortje ने फेंकी रॉकेट की रफ्तार से गेंद, स्पीड देख फैंस के उड़े होश

वहीं दूसरी  कोलकाता नाइट राइडर्स  की कप्तानी   इयोन मॉर्गन के   हाथों में रहने वाली है। बता दें कि  मुंबई इंडियंस  और केकेआर के बीच अब तक    कुल 28 मैचों के तहत भिड़ंत हुई है । इनमें से     22 में मुंबई इंडियंस जीतने में सफल रही तो वहीं  महज छह मैच  केकेआर जीत सकी।मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स अपने रिकॉर्ड अब सुधार करना चाहेगी।