जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में भी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्ले से जलवा नहीं दिखा सके। महेंद्र सिंह धोनी ने 17 गेंदों में दो चौकों की मदद से 18 रन की पारी खेली । वह चेतन सकारिया की गेंद पर जोस बटलर कैच दे बैठे।
CSK vs RR:बड़ी पारी खेलने में फिर नाकाम रहे अंबाती रायडू, इस तरह हुए आउट
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह सीजन अच्छा नहीं दिखा रहा है।लीग के शुरुआती तीन मैचों में वह अब तक बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं। महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से 14 वें सीजन के तहत 18 रन ही निकले हैं । एक तरह से उनका यह अब तक सबसे शर्मनाक प्रदर्शन है। महेंद्र सिंह धोनी के अंदर अब वो बात नहीं रही जिसके लिए वह जाने जाते हैं। गौरतलब हो कि पिछले सीजन में भी महेंद्र सिंह धोनी अपना जलवा नहीं दिखा सके थे।
IPL 2021:महेंद्र सिंह धोनी ने रच दिया इतिहास, बनाया कप्तानी का नया रिकॉर्ड
धोनी ने आईपीएल 2020 के तहत 14 मैचों में 200 रन बनाए थे। धोनी ने पिछले साल ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है । आईपीएल में धोनी के लगातार फ्लॉप रहने के बाद सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या धोनी के लिए आईपीएल 2021 आखिरी सीजन होगा। महेंद्र सिंह धोनी अब काफी उम्रदराज (39 साल) हो चले हैं और इसी वजह से वह मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।
CSK vs RR:वानखेड़े में इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं चेन्नई और राजस्थान , देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
यही नहीं धोनी पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ी यह भी सवाल उठा चुके हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए क्यों नहीं आते हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में भी धोनी सात नंबर पर खेलने आए हैं। हालांकि उनके पास इतनी पर्याप्त गेंदें थीं कि वह बल्ले से बड़ी पारी को अंजाम दे सकते थे लेकिन वह ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाए।